जैन मुनी आचार्य वैराग्य नंदीजी का18 को केकड़ी में होगा मंगल प्रवेश

केकड़ी 16 नवंबर(पवन राठी)
आचार्य श्री पदम नंदी जी महाराज के सुयोग्य शिष्य आचार्य 108 वैराग्यनंदी जी महाराज ससंघ 22 पिच्छि अपने चातुर्मास संपूर्ण करने के पश्चात झाड़ोल ,उदयपुर से श्री सम्मेद शिखर जी की यात्रा पर विहार करते हुए केकड़ी में संघ का 18 नवंबर को मंगल प्रवेश होगा ।मीडिया प्रभारी पारस जैन ने बताया कि
प्रातः 8 बजे सावर रोड चौराहे से मां विशुद्ध जयघोष एवं बैंड बाजों के साथ भव्य अगवानी होगी जो जुलूस के रूप में अजमेरी गेट, घंटा घर होते हुए बोहरा कॉलोनी स्थित श्री नेमिनाथ मंदिर पहुंचेंगे । 9 बजे मंगल प्रवचन, आहारचर्या व सामायिक के बाद विधान किया जाएगा ।
शाम को आनंद यात्रा होगी । 20 नवंबर को केकड़ी गौरव मुनि श्री श्रमण नंदी जी महाराज एवं आर्यिका सोहम श्री माताजी का सकल दिगंबर जैन समाज के तत्वाधान में सापुण्दा रोड स्थित श्री नेमिनाथ नासियाँ पर भव्य दीक्षा जयंती समारोह संपन्न होगा ।
आचार्य श्री वैराग्य नंदी जी के मंगलमय आशीर्वाद से नेमिनाथ नसियाँ का शिलान्यास का कार्यक्रम संपन्न होगा । शाम को सकल दिगंबर जैन समाज का वात्सल्य भोज होगा।

error: Content is protected !!