ज्ञानवर्धक संस्मरण व हास्य व्यंग्य के साथ सदस्यों का जन्मदिन भी मनाया
अजमेर 28 नवम्बर ( ) श्री सर्वेश्वर मित्र मंडल अजमेर की मासिक सभा
श्री गौड़ ब्राह्मण सभा भवन, माल रोड़ अजमेर में संस्था अध्यक्ष पूर्व
पार्षद शैलेन्द्र अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गयी । इस अवसर पर
संस्था के जिन सदस्यों का इस माह जन्मदिवस आता है उनका माल्यार्पण कर व
शुभकामना कार्ड देकर अभिनंदन भी किया गया।
संस्था के अध्यक्ष पूर्व पार्षद शैलेन्द्र अग्रवाल व महासचिव
प्रवीण अग्रवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का शुभारम्भ
ईश वंदना व सामूहिक स्तुति प्रार्थना के साथ हुआ इसके पश्चात महासचिव
प्रवीण अग्रवाल ने गत मासिक सभा का कार्यवाही विवरण पढ़कर सुनाया जिसकी
उपस्थित सभी सदस्यों ने पुष्टि कर अनुमोदन किया। अध्यक्ष शैलेन्द्र
अग्रवाल ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए संस्था की गतिविधियों की एवं
कार्यकारिणी की बैठक में हुए निर्णयों की जानकारी देते हुए बताया कि
संस्था का 47वा स्थापना दिवस 5 दिसंबर सोमवार को प्रातः 10रू30 बजे से
श्री कोटेश्वर महादेव मंदिर, हाथीखेड़ा, फॉयसागर रोड़, अजमेर में मनाया
जायेगा।
इस अवसर पर संस्था के जिन सदस्यों का इस माह जन्मदिवस आता है उनमें
सर्वश्री हनुमान दयाल बंसल, मुरारीलाल सिंह वर्मा, अनिल कुमार गोयल,
जयदेव सांखला, महेंद्र जैन मित्तल, नंदकिशोर अग्रवाल व सूर्य कुमार
मित्तल का माल्यार्पण कर व शुभकामना कार्ड देकर अभिनन्दन किया गया तथा
उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु होने की कामना की गयी। संस्था उपाध्यक्ष
श्री जे पी शर्मा के सीनियर सिटीजन सोसायटी अजमेर के अध्यक्ष निर्वाचित
होने पर उनका भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर श्री के जी ज्ञानी, जयदेव सांखला, नंदकिशोर अग्रवाल,
किस्तूरचन्द शर्मा, जे सी ऐरन, आर एस अग्रवाल, रामगोपाल वर्मा, जे पी
शर्मा, प्रमोद बंसल, अनिल कुमार गोयल उमेश चंद गुप्ता, रामस्वरूप शर्मा व
शैलेंद्र अग्रवाल आदि सदस्यों ने भजन, गीत व ज्ञानवर्धक संस्मरण प्रस्तुत
किये जिनसे कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्य लाभान्वित हुए।
मासिक सभा में संस्था संरक्षक कैलाशचंद अग्रवाल, अध्यक्ष शैलेन्द्र
अग्रवाल, उपाध्यक्ष जे पी शर्मा, महासचिव प्रवीण अग्रवाल, कोषाध्यक्ष
चन्द्रनारायण अग्रवाल, सचिव सुनील सक्सेना व के जे ज्ञानी, कार्यकारिणी
सदस्य मुरारीलाल सिंह वर्मा, कमल किशोर गर्ग, एस के मित्तल, राजेंद्र
अग्रवाल व शिव शंकर अग्रवाल सहित सुरेश अग्रवाल, ओमप्रकाश वर्मा,
रघुनंदन स्वरूप अग्रवाल, रमेश चंद अग्रवाल, आर एस अग्रवाल, द्वारका
प्रसाद माथुर, उमेश चंद गुप्ता, हनुमान दयाल बंसल, राजेंद्र प्रसाद
मित्तल, जे सी ऐरन, किस्तूरचन्द शर्मा, कमल किशोर गर्ग, जयदेव सांखला,
रामगोपाल वर्मा, महेंद्र जैन मित्तल, ओम प्रकाश वर्मा, राजेंद्र कुमार
ठाडा, गोपाल वर्मा, जगदीश चंद वर्मा, अनिल कुमार गोयल, श्याम बाबू मोदी,
गिरधर गोपाल गोयल, राजेंद्र शिवहरे, कमल शर्मा, नंद किशोर अग्रवाल, नवल
किशोर गोयल, प्रेमप्रकाश अग्रवाल, सुरेश चंद वर्मा, प्रमोद कुमार बंसल,
डॉ नंदलाल झामरिया, अनिल अग्रवाल, अनिल गर्ग, रामस्वरूप शर्मा, अरविंद
अग्रवाल, भगवान लालवानी, सुधीर शर्मा व विष्णु अवतार गोयल ने भी अपने
विचार व्यक्त किये।
कार्यक्रम के अंत में संस्था सदस्य सुरेशचंद अग्रवाल के भ्राता श्री
गोपीचंद अग्रवाल के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हे श्रद्धाञ्जली
अर्पित की गयी।
संस्था की और से सभी सदस्यों को अल्पाहार कराया गया स कार्यक्रम का
संचालन संस्था महासचिव प्रवीण अग्रवाल ने किया।
शैलेन्द्र अग्रवाल,पूर्व पार्षद
अध्यक्ष
श्री सर्वेश्वर मित्र मंडल,अजमेर
9414280962,7891884488