यात्रियों की सुविधा के लिये अतिरिक्त सुविधाएं एवं व्यवस्थाएं
जयपुर: जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने भारत में आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिये स्वास्थ्य मंत्रालय के नवीनतम कोविड-19 दिशानिर्देशों को लागू करने के लिये सभी आवश्यक उपाय किये हैं। नये दिशानिर्देश 24 दिसंबर, 2022 से प्रभावी होंगे।
भारत सरकार के निर्देश अनुसार, प्रत्येक इंटरनेशनल फ्लाइट पर 2% यात्रियों को एयरपोर्ट पहुँचने पर कोविड-19 रैपिड आरटी-पीसीआर की जाँच से गुजरने की आवश्यकता होगी। इसके लिए एयरपोर्ट के Arrival सेक्शन में अतिरिक्त सैपलिंग काउंटर और बूथ बनाये है। यात्री अपना सैंपल दे कर एयरपोर्ट से अपने गंतव्य की और प्रस्थान कर सकते हैं। यात्री के पॉजिटिव पाए जाने की स्तिथि में उसका सैंपल जीनोम टेस्टिंग के लिए अधिकृत लेबोरेटरी में भेजा जायेगा और रिपोर्ट की कॉपी Integrated surveillance Shared Programme को सौपी जाएगी। निर्देश अनुसार, टेस्टिंग के खर्चे की प्रतिपूर्ति सिविल एविएशन मिनिस्टरी द्वारा की जाएगी
सारे यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा से पहले यात्रा के नये नियमों को देख लें। भारत की अपनी यात्रा की योजना बना रहे यात्रियों को बोर्डिंग से पहले, यात्रा के दौरान और पहुँचने पर क्या करना है इस बारे में विस्तृत जानकारी https://www.mohfw.gov.in/pdf/GuidelinesforInternationalarrivalsupdatedon22December2022.PDF पर ऑनलाइन उपलब्ध है।
नियमों के तहत हर अंतरिष्ट्रीय यात्री अपने देश के नियमों के तहत पूरी तरह से vaccinate होना चाहिए। जयपुर एयरपोर्ट पर हर अंतरिष्ट्रीय यात्री के लिए एयरक्राफ्ट से उतरने पर थर्मल स्क्रीनिंग की विशेष व्ययस्था की गयी है। अगर यात्री सिम्पटोमैटिक पाया जाता हैं तो उसे तुरंत isolate किया जायेगा।
12 साल से कम उम्र के बच्चों को आगमन के पहले और उसके बाद के परीक्षण से छूट है, जब तक कि उनमें आगमन पर या यात्रा के दौरान कोविड-19 के कोई लक्षण ना पाये जायें।
वर्त्तमान में जयपुर एयरपोर्ट पर हर हफ्ते औसतन 28 अंतरिष्ट्रीय फ्लाइट्स संचालित हो रही हैं जो दुबई, शारजाह, मस्कट और बैंकाक के लिए उड़न भरति हैं। इस के साथ ही एयरपोर्ट पर मास्क का इस्तमाल और sanatization भी अनिवार्य हो गया हैं।