जयपुर अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा वैश्विक स्तर पर 10 सर्वश्रेष्ठ मध्यमवर्गी हवाईअड्डों में शामिल: सीरियम

जयपुर एयरपोर्ट ने किया देश का नाम रोशन। सीरियम ने जयपुर हवाईअड्डे को 2022 में ‘ऑन टाइम परफॉर्मेंस’ के लिए विश्व स्तर पर नौवें सर्वश्रेष्ठ मध्यमवर्गी हवाईअड्डे के रूप में स्थान दिया

जयपुर: जयपुर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को विश्व स्तर पर 10 सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले मध्यमवर्गी हवाई अड्डों की सूचि में शामिल किया गया है। 2022 में समय पर आगमन और प्रस्थान के संदर्भ में एविएशन एनालिटिक्स कंपनी सीरियम ने अपनी “ऑन-टाइम परफॉर्मेंस रिव्यू 2022” रिपोर्ट में जयपुर हवाई अड्डे को विश्व स्तर पर नौवें सर्वश्रेष्ठ मध्यमवर्गी हवाई अड्डे के रूप में प्रदर्शित किया। जयपुर के अलावा, किसी भी भारतीय हवाईअड्डे को ‘मध्यम हवाईअड्डे’ श्रेणी में शीर्ष 10 में शामिल नहीं किया गया हैं।
“ऑन-टाइम परफॉर्मेंस रिव्यू 2022” रिपोर्ट सभी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डों पर “ऑन-टाइम अराइवल” और “ऑन-टाइम डिपार्चर” पर आधारित हैं। “ऑन-टाइम अराइवल” से अर्थ है की जब कोई यात्री-उड़ान/विमान निर्धारित आगमन समय के 15 मिनट के भीतर गेट पर आता है और “ऑन-टाइम डिपार्चर” मतलब जब कोई यात्री-उड़ान/विमान निर्धारित प्रस्थान समय के 15 मिनट के भीतर गेट से प्रस्थान करता है। रैंकिंग चार्ट में सीरियम ने पाया कि जयपुर हवाई अड्डे पर ऑन-टाइम प्रस्थान प्रतिशत 86.17% था। जयपुर एयरपोर्ट से 2022 में कुल 37506 उड़ानें लगभग 35 रूटों पर रवाना हुईं।
सीरियम ने कहा कि अच्छी रिकवरी के बावजूद, विश्व में 2023 में एयरलाइन क्षेत्र में कर्मचारियों के मुद्दों के कारण कुछ स्तर का तनाव बना रहेगा।
2022 में जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अनेको बदलाव किये गए जिसमें T2 का सौंदर्यकारण, यात्रियों के लिए नयी सुविधाओं की शुरुआत, रिटेल और F&B काउंटर्स तथा पर्यारण के क्षेत्र में किये गए असाधारण कार्य शामिल हैं। हवाई अड्डे के अधिकारियों के अनुसार वर्ष 2023 बड़े पैमाने पर बुनियादी ढांचे के विकास, निर्बाध यात्रा सुनिश्चित करने के लिए यात्रियों को नए विकल्प और नयी सुविधाएँ प्रदान करने के लिए चिह्नित किया गया हैं ।

error: Content is protected !!