एन सी सी कैडेट्स का किया औचक निरीक्षण

केकड़ी 17 जनवरी (पवन राठी) 11 राज बटालियन एन सी सी के कमान अधिकारी कर्नल एस घोष व सूबेदार मेजर समंदर लाल चौधरी ने मंगलवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में एन सी सी कैडेट्स का औचक निरीक्षण किया।चीफ ऑफिसर रामधन कुम्हार ने बताया कि इस अवसर पर
विद्यालय प्रधानाचार्य दशरथ सिंह ने कर्नल घोष व सूबेदार मेजर को गुलदस्ता भेंट कर दोनों का स्वागत व अभिनंदन किया।इस अवसर पर आसिफ व विष्णु प्रजापत द्वारा पायलेट के दायित्व का निर्वहन किया।
विद्यालय के सरस्वती हॉल में कैडेट्स को संबोधित करते हुए कर्नल घोष ने कैडेट्स को सेना के महत्व व भर्ती प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी प्रदान करते हुए जोश और जुनून के साथ कार्य करने को प्रेरित किया।इसके बाद कर्नल घोष ने एन सी सी के रिकॉर्ड की जांच की इसमें थर्ड आफिसर हरिराम दरोगा ने सहयोग किया।
सीनियर डिवीज़न खोलने की मांग किये जाने पर कर्नल घोष ने उच्च अधिकारियों को पत्र लिखने हेतु कहा।
अंत मे प्रधानाचार्य दशरथ सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।

error: Content is protected !!