पी जी महाविद्यालय में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर हुवा आयोजित

केकड़ी 17 जनवरी(पवन राठी)
मंगलवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय केकड़ी में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रेड रिबन क्लब एवं महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें राजकीय चिकित्सालय केकड़ी के डॉक्टर अभिषेक पारीक के नेतृत्व मै श्री शिवराज एवं लियाकत अली के द्वारा ब्लड ग्रुप जांच एवं हीमोग्लोबिन का परीक्षण किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य पियूष गुप्ता द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ प्रारंभ हुआ इस अवसर पर प्राचार्य द्वारा विद्यार्थियों को अभी प्रेरित करते हुए सर्वप्रथम स्वयं रक्त परीक्षण एवं हिमोग्लोबिन जांच करवाई गई इस अवसर पर सह आचार्य डॉ प्रताप पिंजानी द्वारा विद्यार्थियों को रक्तदान महादान विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम प्रभारी डॉ अनीता राज सिंघानी द्वारा विद्यार्थियों को भविष्य में लगने वाले मधुमेह जांच एवं नेत्र ज्योति जांच शिविरों की जानकारी दी गई प्राथमिक स्वास्थ्य जांच शिविर की कार्यक्रम प्रभारी डॉ शिखा माथुर एवं कैलाश चंद्र राटा ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य एवं खून बढ़ाने के लिए उपयोगी बिंदुओं को इंगित किया साथी डॉक्टर रश्मि श्रीवास्तव ने योग आसन एवं प्राणायाम से जीवन को कैसे स्वस्थ बनाया जा सकता है की जानकारी दी, इस कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार के सभी आचार्य एवं विद्यार्थी छात्रप्रतिनिधि गौरव पराशर , छात्र नेता नाथु लाल खटीक , छात्र नेता हर्षित तोषनीवाल ,दीपक धाकड़, सीपी कुमावत, राजपाल चौधरी ने विशेष योगदान दिया महिला प्रकोष्ठ की कार्यक्रम प्रभारी डॉक्टर नीता चौहान ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया!

error: Content is protected !!