आज 14 फरवरी के दिन शुभदा स्पेषल वर्ल्ड में वेलेनटाइन विदेषी संस्कृति की विपरित हिन्दू संस्कृति में विषेष बच्चों द्वारा एक नई शुरूआत के अर्न्तगत मातृ-पितृ पूजन दिवस की शुरूआत की गई है। विषेष बच्चों के माता-पिता नए नए चुनौतियों का सामना करते है और एक ही चिन्ता से घिरे रहते है कि ‘‘हमारे बाद इनका क्या होगा’’। विषेष बच्चों के माता-पिता के ऐसे कठिन चुनौतीपूर्ण और तनाव भरी जिन्दगी के बीच आज जिसमें शुभदा स्पेषल वर्ल्ड के बच्चों ने 31 माता-पिता की पूजा कर उनका आर्षिवाद लिया।
इस कार्यक्रम भारत विकास परिषद के अध्यक्ष संजय शर्मा, सचिव रमेष जाजू, समाज सेवी सोमरत्न आर्य , आनन्द अरोरा, सुनील दंत जैन एवं शुभदा संस्था की सहसंस्थापिका साधना सेन ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके बाद विषेष बच्चों द्वारा अपने-अपने माता-पिता की पूजा की गई जिसमें बच्चों ने अपने विषेष षिक्षकों के सहयोग से अपने माता-पिता को तिलक लगाया, माला पहनाई, मिठाई खिलाकर उनकी परिक्रमा कर अर्षिवाद लिया गया। इसके बाद शुभदा संस्था के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अपूर्व सेन और संस्था के कार्यकताओं ने मिलकर जय अम्बे सेवा समिति के माननीय सदस्यों के 11 बुजुर्गो की पूजा की जिसमें सभी को तिलक लगाकर माला पहनाकर मिठाई खिलाकर उनका अर्षिवाद लिया गया इस कार्यक्रम को देखकर इनमें अलग ही उत्साह और चमक दिखाई दी। इस प्रोग्राम में विषेष बच्चों के साथ सुश्री ममता देवड़ा जी ने मिलकर लाइव पेटिंग की जिसमें मयूर स्कूल एवं महेष्वरी पब्लिक स्कूल ने भी भाग लिया। इसी कार्यक्रम के बीच सुश्री ममता देवड़ा और ब्लॅागर पत्रकार एस.पी. मित्तल ने अपना जन्मदिन मनाया। शुभदा संस्था की आर.एन.डी. अधिकारी रेषम भागचन्दानी ने शुभदा संस्था का परिचय दिया। इसी के साथ इस कार्यक्रम समाज सेवी प्रभु थड़ानी, डॉ कमला गोखरू तथा डॉ राजेन्द्र गोखरू भी उपस्थित रहें। मयूर स्कूल की तरफ से शुभदा स्पेषल वर्ल्ड में कम्यूटर सेट एवं व्यवसायी कुलवन्त सिंह ने शुभदा के बच्चों के लिए यूनिफॉर्म भेंट की।
शुभदा परिवार के सुप्रभा, हितेष, रानी माथुर, मंनषा, पिंटू, विमल, आंषा, सपना, अंजली, ज्योति, संतोष सहित अन्य सदस्यों ने सहयोग दिया।
‘‘शुभदा’’
अर्पूव सेन