दक्षिण विधानसभा के वार्ड नंबर 57 में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकाली

अजमेर/ दक्षिण विधानसभा क्षेत्र अजमेर नगर निगम के वार्ड 57 पाल बिचला क्षेत्र मे कांग्रेस का “हाथ से हाथ जोड़ो” अभियान पानी की टंकी, अशोक जैन हलवाई के मकान के पास से अजमेर दक्षिण कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत भाटी व अजमेर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के दक्षिण ब्लॉक अ व ब ब्लॉक समन्वयक निर्मल बैरवाल व महेश भाटी के नेतृत्व मे यात्रा का शुभारंभ किया ! हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से बात की और भारत जोड़ो यात्रा के संदेश को लोगों तक पहुंचाने का काम इस यात्रा के माध्यम से किया गया। यात्रा में कार्यकर्ताओं ने लगभग 500 घरों पर हाथ से हाथ जोड़ो के स्टीकर चिपका कर कांग्रेस सरकार की
जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाना व सरकार द्वारा किए गए कार्यों को पेलेट के माध्यम से लोगो को बताया गया ! यात्रा में जगह जगह पुष्प वर्षा कर कर लोगों ने यात्रा का भव्य स्वागत किया ! यात्रा में काफी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता व स्थानीय लोग शामिल थे ! यात्रा का यह सातवां चरण दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में था यात्रा आगे भी विभिन्न वार्डों में नियमित रूप से निकाली जाएगी ! इस मौके वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शमसुद्दीन दीपक यादव कशिश बायला कैलाश कोमल मनीष सेन प्रेम सिंह गौर पीयूष सुराणा नितिन टांक अशोक महावर सन्नी राईपुरिया उमेश बुंदेल हनुमान प्रसाद शर्मा अशोक जैन हरिश मोरवाल दिलीप निर्माण गोरी शंकर शर्मा विशाल यमन भरत बायला संदीप हरीश रघुवीर भुनेश्वर अमित मीणा कुशाल सोनू महेंद्र जॉनी दीपक गांधी शिवराज रूपचंद दीपक जयप्रकाश शिवा योगेंद्र विकी दीपक रवि सोनी जतिन सोमदत्त जीतू अगस्त सनी इत्यादि कांग्रेस कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी मौजूद थे !

error: Content is protected !!