पुलिस कार्यवाही के विरोध में डॉक्टरों ने किया कार्य का बहिष्कार

केकडी 21 मार्च(पवन राठी)
– चिकित्सको द्वारा किए जा रहे आर टी एच बिल के विरोध के दौरान पुलिस कार्यवाही के विरोध में मंगलवार  को 02 घंटे कार्य बहिष्कार कीया गया। राजकीय जिला चिकित्सालय के प्रभारी अधिकारी डॉ जीआर पूरी ने बताया कि, जयपुर में आरटीएच बिल के विरोध कर रहे चिकित्सको पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया जिसकी अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ, केकड़ी घोर निन्दा व विरोध करते हुए (02 घंटे) पेन डाउन कर कार्य बहिष्कार किया, इस दौरान जनहित में आपातकालीन सेवायें यथावत रखी गई।कार्यक्रम में राजकीय जिला चिकित्सालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
error: Content is protected !!