राजस्व, अधिशाषी अधिकारी एवं सहायक अभियंता सिविल (स्वायत्त शासन विभाग) प्रतियोगी परीक्षा 2022

अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, फोटो, जन्म तिथि, जेंडर के अतिरिक्त प्रविष्टियों में संशोधन का अवसर

अजमेर 6 अप्रेल। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा स्वायत्त शासन विभाग के राजस्व अधिकारी ग्रेड-द्वितीय, अधिशाषी अधिकारी ग्रेड-चतुर्थ एवं सहायक अभियंता सिविल पदों की परीक्षाओं में संशोधन का अवसर दिया गया है। 7 अप्रेल से 16 अप्रेल 2023 तक अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, फोटो, जन्म तिथि व जेंडर के अतिरिक्त सभी प्रकार के संशोधन ऑनलाइन किए जा सकेंगे।

आयोग सचिव श्री एचएल अटल ने बताया कि राजस्व अधिकारी-ग्रेड द्वितीय एवं अधिशाषी अधिकारी ग्रेड-चतुर्थ की परीक्षा 14 मई 2023 को आयोजित की जानी है। सहायक अभियंता- सिविल के पदों की परीक्षा 21 मई 2023 को आयोजित की जाएगी। इन परीक्षाओं के लिए अभ्यर्थियों को संशोधन का अवसर दिया जा रहा है।

श्री अटल ने कहा कि ऑनलाइन संशोधन का अवसर अभ्यर्थियों के हितार्थ सुविधा मात्र है। परीक्षा के लिए जारी विज्ञापन में उल्लिखित पात्रता की शर्तों के अनुरूप ही संशोधन मान्य होंगे। विज्ञापन की शर्तें पूर्वानुसार ही रहेंगीं।
ऑफलाइन संशोधन स्वीकार नहीं किए जाएंगें।

ऑनलाइन संशोधन के लिए शुल्क व प्रक्रिया
संशोधन चाहने वाले अभ्यर्थी को ई-मित्र/ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से रू. 500/- का शुल्क जमा कराना होगा। आयोग के ऑनलाइन पोर्टल https://rpsc.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध एप्लाई ऑनलाइन लिंक अथवा एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर सिटीजन ऐप्स में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर संबंधित परीक्षा में ऑनलाइन संशोधन किया जा सकेगा। इस संबंध में किसी प्रकार की तकनीकी कठिनाई होने पर [email protected] पर ई-मेल से अथवा फोन नं. 9352323625 व 7340557555 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।

error: Content is protected !!