सेंट मेरीज चर्च की 125वीं वर्षगांठ पर कार्यक्रम

अजमेर। पालबीछला स्थित सेंट मैरीज चर्च की 125वीं वर्षगांठ के अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को उत्सव के दौरान विभिन्न चर्चों के युवाओं ने उत्साह के साथ संगीत संध्या के दौरान प्रभु यीशु की भक्ति से ओतप्रोत भजनों की प्रस्तुति दी। इसी बीच मसीह समाज के युवा और बुजुर्गों को उनके द्वारा अर्जित की गई विशिष्ठ उपलब्धियों  के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर फादर वारिस के मशीही फादर कांलिन सी थियोडोर सहित मसीह समाज के अनेक लोग मौजूद थे।
error: Content is protected !!