केकड़ी 9 अप्रैल (पवन राठी) दिव्यांग सेवा सारथी सेवा संस्थान की बैठक रविवार को ब्यावर रोड पर सम्पन्न हुई।
बैठक में सर्वप्रथम निवर्तमान अध्यक्ष विक्रम सिंह राव के असामयिक निधन पर दो मिनिट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
वक्ताओं द्वारा स्व राव द्वारा किये गए कार्यो का स्मरण करके उनके संगठन को दिए योगदान की प्रशंसा की गई।
बैठक में नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया ।सर्वसम्मति से ओम प्रकाश माली को अध्यक्ष महावीर साहू को कोषाध्यक्ष एवम सुरेश जेतवाल को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर नारायण सिंह नरेश खाती मुकेश कोली मोहसिन खान वहीद खान मेवालाल कुमावत शिवराज ढोली सहित अनेकों दिव्यांगजन उपस्थित रहे।