श्रीअमरापुर सेवा घर वृद्धाश्रम का अध्यापको व छात्राओं ने किया अवलोकन

अजमेर 14 अप्रेल। ताराचंद हुंदलदास खानचंदानी सेवा संस्थान के श्रीअमरापुर सेवा घर वृद्धाश्रम का जी.जी.सी.स्कूल.होलीधड़ा के अध्यापकों व छात्राओं के दल ने अवलोकन किया।
संस्था के शंकर बदलानी ने अमरापुर सेवा घर के बारें अध्यापको व छात्राओं को आश्रम के रह रहे आश्रमवासियों के बारें में बताया व उनके बनने वाले भोजन की व्यवस्था साफ-सफाई और आश्रम को दी जाने वाली सुविधाओं के साथ-साथ प्रतिदिन की दिलचर्या के बारें में जानकारी दी।
शाला की प्रधानाध्यापक ने अमरापुर सेवाघर का अवलोकन करने पर आश्रम के सेवाओं की तारीफ की, साथ उन्होनें आश्रम में प्रारंभ किये शोध संस्थान् की भी सराहना करते हुए कहा कि आश्रम के संस्थापक व आश्रम से जुड़े पदाधिकारी व सदस्य समाज के लिए जो कार्य कर रहे है वह किसी सेवा से कम नहीं है, यहां की सुख-सुविधाओं को देखकर लगता है कि संस्थान् से जुडे़ लोग आत्मयिता से सेवाभाव के साथ सेवा कर रहे है।
अवलोकन के दौरान अमरापुर सेवा घर से निवासियों से अध्यापकों व बच्चों ने आशीर्वाद प्राप्त किया, इस अवसर संस्था से जुडे़ पदाधिकारी, सदस्य आदि उपस्थित थे।
शंकर बदलानी
9251003143

error: Content is protected !!