वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2022

उर्दू, विज्ञान, पंजाबी एवं गणित विषय की मॉडल उत्तर कुंजियाँ जारी

अजमेर, 1 जून। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2022 के उर्दू (ग्रुप-बी), विज्ञान, पंजाबी (ग्रुप-सी) तथा गणित (ग्रुप-डी) विषयों की मॉडल उत्तर कुंजियाँ वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। यदि किसी भी अभ्यर्थी को इन मॉडल उत्तर कुंजियों पर कोई आपत्ति हो तो निर्धारित शुल्क के साथ 3 जून से 5 जून 2023 को रात्रि 12ः00 बजे तक अपनी आपत्ति ऑनलाइन दर्ज करवा सकता है।
आयोग के उप सचिव श्री सुनील रांका ने बताया कि उक्त परीक्षा 23 दिसंबर से 27 दिसंबर 2022 तक आयोजित की गई थी।

मॉडल प्रश्न पत्र के क्रमानुसार ही करनी होगी प्रविष्टियां
आपत्तियाँ आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध मॉडल प्रश्न पत्र के क्रमानुसार ही प्रविष्ट करनी होंगी। इस परीक्षा के मॉडल प्रश्न-पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। आपत्ति प्रामाणिक (स्टैंडर्ड, ऑथेंटिक) पुस्तकों के प्रमाण सहित ऑनलाइन ही प्रविष्ट करें । वांछित प्रमाण संलग्न नहीं होने की स्थिति में आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। उक्त परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थियों के अतिरिक्त यदि कोई अन्य व्यक्ति आपत्ति दर्ज करवाते हैं, तो उन पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

आपत्ति दर्ज कराने का शुल्क व प्रक्रिया

आयोग द्वारा प्रत्येक प्रश्न हेतु आपत्ति शुल्क रु 100/- (सेवा शुल्क अतिरिक्त) निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थी एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर उक्त परीक्षा के लिए उपलब्ध लिंक (क्वेश्चन आब्जेक्शन) पर क्लिक कर प्रश्नों पर आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।

प्रति प्रश्न आपत्ति शुल्क रू 100/- (सेवा शुल्क अतिरिक्त) के हिसाब से कुल आपत्ति शुल्क ई-मित्र कियोस्क अथवा पोर्टल पर उपलब्ध पेमेंट गेटवे से भुगतान कर आपत्तियों को स्थाई रूप से दर्ज कराया जा सकेगा। शुल्क के अभाव में आपत्तियां स्वीकार नहीं की जावेंगी। आयोग द्वारा शुल्क वापस लौटाने का प्रावधान नहीं है।

आपत्तियां केवल ऑनलाइन ही स्वीकार की जाएंगी। ऑनलाइन आपत्तियों का लिंक 3 से 5 जून 2023 को रात्रि 12 बजे तक ही उपलब्ध रहेगा। निर्धारित समयावधि के बाद लिंक निष्क्रिय हो जाएगा। अन्य किसी माध्यम से भेजी गई आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी। आपत्तियां केवल एक बार ही ली जाएंगी। इस संबंध में किसी प्रकार की तकनीकी कठिनाई होने पर अभ्यर्थी [email protected] पर ई-मेल से अथवा फोन नम्बर 9352323625 व 7340557555 पर संपर्क कर सकते हैं।

…………………………………………………………………………………………
आरपीएससीः- उपनिरीक्षक व प्लाटून कमाण्डर भर्ती परीक्षा, 2021-साक्षात्कार का परिणाम जारी

अजमेर, 1 जून। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा उपनिरीक्षक व प्लाटून कमाण्डर भर्ती परीक्षा, 2021 के साक्षात्कार का परिणाम शुक्रवार को जारी किया गया। इसमें आयोग द्वारा सफल अभ्यर्थियों की संयुक्त वरीयता सूची जारी की गई है। माननीय न्यायालय के आदेशानुसार 8 अभ्यर्थियों का परिणाम रोका गया है।

संयुक्त सचिव श्री आशुतोष गुप्ता ने बताया कि आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध संयुक्त वरीयता सूची के अनुसार रोल नंबर वाले अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। प्रत्येक रोल नंबर के सम्मुख कोष्ठक में अभ्यर्थी का मेरिट क्रमांक एवं वर्ग अंकित किया गया है। इनमें से स्पष्ट रूप से पात्र अभ्यर्थियों के नाम महानिदेशक एवं महानिरीक्षक पुलिस, राजस्थान जयपुर को अभिस्तावित किए जाएंगे। उक्त परिणाम माननीय राजस्थान उच्च न्यायालय जयपुर में विचाराधीन याचिका में पारित होने वाले अंतिम निर्णय के अध्याधीन रहेगा।

उक्त परीक्षा के कुल 859 पदों के लिए चरणबद्ध साक्षात्कार 23 जनवरी से 30 मई 2023 तक आयोजित किए गए थे। आयोग द्वारा इस भर्ती के तहत लिखित परीक्षा का आयोजन 13 सितंबर से 15 सितंबर 2021 तक किया गया था। इसके तहत शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए अस्थाई रूप से सफल अभ्यर्थियों की सूची 24 दिसंबर 2021 को जारी की गई थी। कार्यालय महानिदेशक पुलिस राजस्थान जयपुर द्वारा दिनांक 12 फरवरी 2022 से 18 फरवरी 2022 तक अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया गया। शारीरिक दक्षता परीक्षा उपरांत 11 अप्रेल 2022 को साक्षात्कार के लिए अस्थाई रूप से सफल घोषित अभ्यर्थियों की सूची आयोग द्वारा जारी की गई थी।

error: Content is protected !!