अजमेर 20 जून। पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री और अजमेर उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी ने बताया की केन्द्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने महाजनसम्पर्क अभियान के तहत भाजपा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 25 स्थानों पर त्रिदिवसीय शिविरों का आयोजन किया गया।
इस योग शिविर में लगभग एक हजार लोगो ने भाग लिया। भाजपा द्वारा आयोजित योग शिविर में लोगो ने उत्साह के साथ भाग लिया। देवनानी ने बताया कि योग शिविर मैं लोगो ने जाना कि योग शारीरिक व्यायाम, शारीरिक मुद्रा (आसन), ध्यान, सांस लेने की तकनीकों और व्यायाम को जोड़ता है। योग शिविर में महिला, पुरूष एवं बच्चो और बुजुर्ग लोगो ने भाग लिया। देवनानी ने योग शिविरों में प्रतिदिन अलग-अलग स्थानों पर योग शिविरो भाग लेते हुऐ योग शिविर में भाग ले रहे लोगो को बताया कि योग स्वस्थ व्यक्ति को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। इसके अलावा बीमारियों से संबंधित योग करने पर बीमारियों से राहत मिलती है।
देवनानी ने योग शिविर मैं आए निशुल्क सेवा दे रहे योग प्रशिक्षको को धन्यवाद दिया और उनका आभार प्रकट किया। पतंलजी सेवा समिति, विवेकानंद सेवा समिति और अन्य संस्थाओं के योग प्रशिक्षकों ने योग सिखाया ।
देवनानी ने बताया कि हमारे प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को अंत राष्ट्रीय पहचान दिलाई । आज पूरा विश्व योग कर रहा है। उन्होंने बताया नरेंद्र मोदी ने 2014 में अपने संयुक्त राष्ट्र के संबोधन में 21 जून की तारीख का सुझाव दिया था। आज पूरा विश्व 21 जून को अंत राष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है ।