समाजसेवी भंवर सिंह पलाडा द्वारा समस्या निवारण

भंवर सिंह पलाडा
दिनांक 20.06.2023 जिला परिषद, अजमेर। समाजसेवी भंवर सिंह पलाडा द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पधारे ग्रामीणजनों से मुलाकात कर परिवेदनाओं के निस्तारण हेतु किया आष्वस्त। परिवेदनओं के निस्तारण हेतु श्री ललित गोयल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद अजमेर एवं अधीनस्थ विभागो अधिकारीगण व जिला परिषद के अधिकारीगण उपस्थित रहें। विषेष परिवेदनाए/ प्रकरण निम्नानुसार है।
1. राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारतीय पब्लिक लेबर पार्टी, अजमेर ने अवगत कराया कि हरिभाऊ उपाध्याय नगर अजमेर के पास स्थित केसर स्वीट् रेस्टोरेंट को दिनांक 31.03.2023 को नियमो के विपरीत मिलीभगत के चलते नियमों को दरकिनार करते हुये फूड लाइसेंस जारी किया गया है क्योंकि भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण खाद्य सुरक्षा मानक प्रणाली के तहत फूड के नियम के तहत किसी भी संस्थान में अधिक से अधिक फूड हैंडलर्स स्टाफ के मेडिकल फिटनेस जांच आदि प्रमाण पत्र प्राप्त करने के पश्चात् ही किसी भी संस्थान को फूड लाइसेंस जारी किया जाता है। प्रार्थी ने केसर स्वीट रेस्टोरेंट का फूड लाईसेंस निरस्त करने हेतु निवेदन किया है। जिस प्रकरण में श्रीमती सुषील कंवर पलाड़ा, जिला प्रमुख, अजमेर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, चिकित्सा विभाग अजमेर को आवष्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देषित किया।
2. दिलीप पचार, जिला परिषद सदस्य ने अवगत कराया कि राजस्थान सरकार द्वारा समर्थन मूल्य खरीद योजना रबी वर्ष 2023 के तहत सरसो की फसल की बिक्री आॅनलाईन किये हुये काफी समय हो गया है। उक्त योजना के तहत सरसो की फसल का रजिस्ट्रेषन आॅनलाईन कर दिया गया है परन्तु ग्राम जेठाना, सामला, पीसांगन इत्यादि ग्रामो के किसान सरसो की फसल की तुलवाई करवाने हेतु अजमेर स्थित कृषि मंडी में उपस्थित हुये तो राजस्थान राज्य सहकारी विपणन संघ लिमिटेड (राजफेड), अजमेर के द्वारा सरसो की फसल की तुलाई करने में आनाकानी की जा रही है। प्रार्थी ने अजमेर कृषि मंडी में सरसो की फसल की तुलवाई करवाने हेतु निवेदन किया है। जिस प्रकरण में श्रीमती सुषील कंवर पलाड़ा, जिला प्रमुख, अजमेर ने जिला कलक्टर, अजमेर को आवष्यक कार्यवाही करने हेतु पत्र लिखा।
3. सरपंच, ग्राम पंचायत नरबदखेडा ने अवगत कराया कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय भोजपुरा में छात्र छात्राओ की संख्या 80 है। दो हाइवे जोधपुर रोड व उदयपुर रोड क्राॅस करने के बाद नरबदखेडा जाना पडता है जो कि बहुत ही जोखिम भरा है एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय हेतु भूमि का आवंटन भी नही हो रखा है। प्रार्थी ने राप्रावि भोजपुरा को क्रमोन्नत करवाने एवं विद्यालय व खेल मैदान हेतु भूमि आवंटन करवाने हेतु निवेदन किया है। जिस प्रकरण में श्रीमती सुषील कंवर पलाड़ा, जिला प्रमुख, अजमेर ने षिक्षा मंत्री, राजस्थान सरकार को पत्र लिखा।
4. हीरासिंह पुत्र फतेहसिंह, हाऊसिंग बोर्ड, ब्यावर ने अवगत कराया कि ख.न. 496/442 व पुराने ख.न. 442/230 में ग्राम पंचायत बलाड़ के सरपंच द्वारा पानी की टंकी बनाने की एनओसी दे रखी है जिससे कुऐं पर आने जाने का रास्ता बन्द हो जायेगा। प्रार्थी ने सरपंच द्वारा दी गई एनओसी को निरस्त करवाने हेतु निवेदन किया है। जिस प्रकरण में श्रीमती सुषील कंवर पलाड़ा, जिला प्रमुख, अजमेर ने विकास अधिकारी, पंचायत समिति, जवाजा को आवष्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देषित किया।
5. लूम्बराज, षिवराज व अन्य प्रार्थीगण निवासी नाडी श्यामगढ, तह. मसूदा ने अवगत कराया है कि गुलाब जी के मकान से सुवा मंगला के मकान के पास हताई तक सीसी रोड दिनांक 05.01.2023 को स्वीकृत हुआ था। उक्त कार्य करवाने हेतु कई बार विकास अधिकारी, मसूदा से निवेदन किया गया परन्तु सिर्फ आष्वासन ही दिया जा रहा है। कार्य को प्रारम्भ नही करवाने में सरपंच नेक मोहम्मद व ग्राम विकास अधिकारी रफीक मोहम्मद ग्राम पंचायत श्यामगढ़ द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। प्रार्थीगण ने कार्य को शुरू करवाने हेतु निवेदन किया है।
श्री दिलीप जी पचार, श्री राजेन्द्र जी बागड़ी, श्री श्रवण सिंह रावत, जिला परिषद सदस्य, श्री हरचरण खटाणा जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि, श्री नन्दाराम जी मूण्ड, पूर्व जिला परिषद सदस्य उपस्थित रहें। परिवेदनाओं के निस्तारण हेतु श्री ललित गोयल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, अजमेर, श्रीमती रूद्र रेणु, संयुक्त निदेषक एवं मुख्य आयोजना अधिकारी, अजमेर, डाॅ. अनुज पिंगोलिया, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, अजमेर, श्री अरूण कुमार शर्मा, अति. जिला षिक्षा अधिकारी, प्रारंभिक षिक्षा (मुख्यालय), अजमेर, डाॅ अभिषेक, सहायक निदेषक, समाज कल्याण विभाग, अजमेर, श्री पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़, कृषि अधिकारी, कृषि विभाग, अजमेर, श्री कबीर अख्तर, अधिषाषी अभियंता (नरेगा), श्री गजानन्द सामरिया, अधिषाषी अभियंता (निर्माण), श्री कौषल किषोर सामरिया, अधिषाषी अभियंता (वाटरषेड किषनगढ़), श्री धारू सिंह चैहान, वरिष्ठ लेखाधिकारी, श्री हेमन्त कुमार गुप्ता, परियोजना अधिकारी, श्री विजेन्द्र सिंह राठौड़, जिला परियोजना समन्वयक (एसबीएम), जिला परिषद, अजमेर, श्री सरोज मकवाना सहायक प्रषासनिक अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, अजमेर एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहंे।

दीपक कादीया
7737597589

error: Content is protected !!