मार्टिंडल ब्रिज के पहले सड़क पर डिवाइडर लगाने का विरोध

अजमेर के मार्टिंडल ब्रिज के पहले सड़क पर डिवाइडर लगाने का व्यपारियों सहित शेत्रावसीयों द्वारा विरोध किया गया। कैसर गंज व्यापारिक संघ के अध्यक्ष जय गोयल एवं विकास अग्रवाल ने बताया की एलिवेटेड रोड से चढ़ कर जो आमजन कैंसर गंज पुलिस चौकी रोड, महावीर मोहल्ला, पड़ाव, मदारगेट आदि जगहों पर आना चाहते हैं उन्हें अब बेवज़ह 2-3 किलोमीटर अधिक घूमकर आना पड़ेगा जिसके कारण समाय एवं पेट्रोल की बर्बादी होगी ऐसे ही कैसर गंज, महावीर मोहल्ला से किसी को अगर मदार, श्रीनगर रोड, नसीराबाद रोड की तरफ जाना हो तो उसे भी बेवजह मोनिया स्कूल तक जाना होगा वहां से यू टर्न लेकर फिर मार्टिंडल ब्रिज चढ़ना होगा। इसी का विरोध व्यापारियों एवं क्षेत्रवासियों द्वारा किया गया है।
क्षेत्रवासियों ने कहा की आज उन्होंने मार्टिंडल ब्रिज के नीचे अपना विरोध प्रदर्शन किया और उसी दौरान 4 से 5 एम्बुलेंस आयी जिनमे गंभीर मरीज भी थे ऐसे में यहाँ रास्ता बंद होने पर एम्बुलेंस को भी कम से कम 5 से 10 मिनट देर लगेगी हॉस्पिटल पहुंचने में. व्यापारियों द्वारा आज विरोध प्रदर्शन किया गया और कल उनके द्वारा जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर इस डिवाइडर को हटाने की मांग करी जाएगी।
स्टेशन रोड व्यपार संघ अध्यक्ष बालेश गोहिल एवं पार्षद नितिन जैन ने बताया कि स्टेशन रोड अजमेर शहर की लाइफ लाइन है जो की उत्तर को दक्षिण से जोड़ती है और यहाँ 9 वार्डों में रहने वाले तकरीबन 50000 अजमेर वासियों के साथ साथ उत्तर दक्षिण के लाखों लोग इसका प्रयोग करते हैं ऐसे में प्रतिदिन कम से कम एक लाख लोग इस व्यवस्था की वजह से अपना समय और पेट्रोल दोनों ख़राब करेंगे और इस नयी व्यवस्था के चलते बाबू मोहल्ला, सब्जी मंडी वाले रोड पर आज ही अतिरिक्त ट्रैफिक के दबाव के चलते जाम की स्थिति बनी जो की आगे चलके और भी ख़राब हो जाएगी.
नितिन जैन ने कहा की महावीर मार्ग पर जैन समाज का वर्षों पुराना मंदिर हैं जहाँ बड़ी संख्या में समाज के अनुयानी प्रतिदिन दर्शन करने आते हैं ऐसे में अब उन्हें भी बेवजह 2 से 3 किलोमीटर अतिरिक्त घूम कर आना पड़ेगा. साथ ही इस व्यवस्था के चलते पड़ाव, लाल कोठी वाले रोड पर भी अतिरिक्त दवाब पड़ेगा जिसकी स्थिति पहले से ही जाम की रहती है।
जय गोयल एवं विकास अग्रवाल ने कहा की एलिवेटेड रोड का निर्माण आमजन को सुविधा पहुंचने के लिए किया गया है प्रशासन को कोई भी नई व्यवस्था लागू करने से पहले एक बार आमजन और व्यापारियों से सलाह करके ही ऐसे फैसले लेने चाहिए ताकि सबको बेहतरीन व्यवस्था मिल सके.
आज के प्रदर्शन में जय गोयल, हेमेंद्र जैन, विकास अग्रवाल, पार्षद नितिन जैन, मनीष जैन, अशोक गाँधी, गोपाल मुलानी, दीपक खंडेलवाल, राहुल गोयल, संजय गोयल, विक्रम गुप्ता, आशीष गोयल, राजीव गोयल, अरविन्द अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल आदि, अनंत जैन आदि शामिल थे।

जय गोयल 9829927573

error: Content is protected !!