भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज करना तानाशाही – देवनानी

अजमेर 05 जुलाई। पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री और अजमेर उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी ने राज्य सरकार पर महिला अपराध रोकने में नाकाम रहने पर बुधवार को जयपुर में प्रदर्शन कर रही भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज की घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा की सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए महिलाओं पर लाठियां बरसाई। देवनानी ने कहा की आधी आबादी की सुरक्षा के लिए आवाज उठाना सरकार को नागवार गुजरा और शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रही महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओ के साथ पुलिस ने बर्बरतापूर्वक कार्यवाही की जिससे एक दर्जन से जायदा महिला कार्यकर्ता घायल हुई है। देवनानी ने कहा की सरकार महिलाओं को सुरक्षित माहोल देने में पूरी तरह से नाकाम रही है और महिलाओं के प्रति सरकार की सोच का सबूत आज प्रदर्शन कर रही महिलाओ पर लाठीचार्ज करके सरकार ने दिखा दिया। देवनानी ने कहा सरकार अपनी सुधबुध खो चुकी हैं और सीएम गहलोत कुर्सी की लड़ाई में इतना ज्यादा उलझ गए है की उन्हें प्रदेश की जनता की सुध लेने का समय नहीं है। देवनानी ने कहा की सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है और महिलाओं के हल्ला बोल के बाद अब 18 जुलाई को अजमेर में पेपर लीक और बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर युवाओं का शंखनाद होगा।
जयपुर में हुए प्रदर्शन में देवनानी भी शामिल हुए और अजमेर से महिला मोर्चा अध्यक्ष भारती श्रीवास्तव की अगुवाई में सैंकड़ों महिलाओं ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया और सरकार की नाकामियों और महिला सुरक्षा करने पर नाकाम रहने पर प्रदर्शन किया।

error: Content is protected !!