त्रिदिवसीय शिविर का आयोजन 20 जुलाई से प्रारंभ

*श्री श्वेतांबर स्थानकवासी जैन स्वाध्यायी संघ एवं श्री जैन स्वाध्यायी महिला समिति गुलाबपुरा का शिविर अजमेर में प्रारंभ*
संवर प्रेरक संघ नायक पूज्य श्री प्रियदर्शन मुनि जी महाराज साहब के सान्निध्य में श्री प्राज्ञ जैन मित्र मंडल अजमेर एवं श्री संघ श्वेतांबर स्थानकवासी जैन श्रावक संघ अजमेर के तत्वावधान में श्री श्वेतांबर स्थानकवासी जैन स्वाध्यायी संघ एवं श्री जैन स्वाध्यायी महिला समिति गुलाबपुरा का त्रिदिवसीय शिविर का आयोजन 20 जुलाई से प्रारंभ हुआ। श्री श्वेतांबर स्थानकवासी जैन स्वाध्यायी संघ द्वारा स्वाध्याय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया जिसमें 60 स्वाध्यायियों ने भाग लिया। शिविर में प्रशिक्षकों द्वारा अंतगढ़ के मूल व अर्थ का विवेचन, 25 बोल आदि विषयों का अध्ययन करवाया एवं भजन प्रतियोगिता आयोजित कराई गई।
श्री जैन स्वाध्याय महिला समिति द्वारा आयोजित शिविर में लगभग 340 महिला शिविरार्थियों ने भाग लिया। शिविर में प्रशिक्षकों द्वारा 5 समिति 3 गुप्ति, 8 कर्म, सामाचारी आदि विषयों का अध्ययन कराया गया तथा प्रश्न मंच प्रतियोगिता आयोजित की गई। रात्रि कालीन सत्र में नाटिका का मंचन मुख्य अतिथि श्रीमती पारसबाईजी खाबिया एवं श्रीमती पुष्पाजी कावडिया की उपस्थिति में किया गया ।
पदम चंद जैन
* मनीष पाटनी,अजमेर*

error: Content is protected !!