जून में पैसेंजर ट्रैफ़िक में 23.7% की वृद्धि – इस माह गत वर्षो की तुलना में सबसे अधिक संख्या में यात्रियों का परिचालन – पांच साल के अंतराल के बाद बना नया रिकॉर्ड
महीने के दौरान घरेलू यात्री भार कुल यात्री संख्या का लगभग 93% रहा
मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु शीर्ष तीन घरेलू गंतव्य जबकि दुबई, शारजाह और मस्कट जयपुर से शीर्ष तीन अंतरराष्ट्रीय गंतव्य
जयपुर, 2023: जयपुर एयरपोर्ट ने जून महीने में लगभग 4.4 लाख यात्रियों को संभाला, जो इस महीने में यात्रियों की अब तक की सबसे अधिक संख्या है। पिछला उच्चतम स्तर जून 2018 में दर्ज किया गया था। जून का नया रिकॉर्ड पांच साल के अंतराल के बाद टुटा।
जयपुर एयरपोर्ट ने 433454 लाख यात्रियों की आवाजाही संभालकर इतिहास रचा – जो पिछले वर्षों की तुलना में जून महीने में अब तक का सबसे अधिक है। उल्लेखनीय वृद्धि का प्रदर्शन करते हुए, जयपुर हवाई अड्डे ने लगभग 33,737 अंतरराष्ट्रीय यात्रियों और लगभग 433454 घरेलू यात्रियों के साथ एक फलदायी महीना देखा।
यात्री वृद्धि एयरपोर्ट द्वारा बढ़ाई गयी यात्री सुविधाओं, बेहतर कनेक्टिविटी तथा अपनाई गई नयी सुरक्षा व्यस्थाओं का परिणाम हैं। मई और जून 2023 में यात्री भार लगभग समान रहा। जून 2023 में जयपुर एयरपोर्ट पर कुल हवाई यातायात नियंत्रण (Air Traffic) 3657 विमानों का रहा , जबकि नान शिड्यूल फ्लाइट्स (unscheduled flights) की संख्या लगभग 300 रही।
जयपुर एयरपोर्ट से प्रति दिन औसतन 60 उड़ानों में लगभग 15000 यात्रियों संग उड़ान भरी। एयरपोर्ट प्रशासन को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में यात्री भार और यात्री सुविधाओं समान्तर विस्तार होगा । यात्रियों की संख्या में यह वृद्धि हवाई यात्रियों के बीच सकारात्मक भावनाओं और जयपुर हवाई अड्डे से मजबूत क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी के कारण भी हुई।
दुबई, शारजाह और मस्कट शीर्ष तीन अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों रहे जबकि मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु शीर्ष तीन घरेलू गंतव्यों के रूप में अपना स्थान बरकरार रखे हुए हैं।