नही सहेगा राजस्थान अभियान के अंतर्गत जन संपर्क और फेलियर कार्ड का हुआ वितरण
राजस्थान नंबर वन है महिला पर अत्याचार और पेपर लीक और मुफ्त में रेवड़िया बांट रही है कांग्रेस सरकार यह प्रदेश की जनता के साथ छलावा – प्रहलाद जोशी
सरकार की नाकामियां अब जनता समझ चुकी = देवनानी
फेल्योर कार्ड के जरिए जनता को बताई जा रही विफलताएं =देवनानी
अजमेर 22जुलाई। प्रदेश में साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी आक्रामक चुनावी अभियान का आगाज किया है। शनिवार को भाजपा प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी ने नया बाजार इलाके से सरकार की विफलताओं को लेकर फेल्योर कार्ड का आमजन को वितरण करने का अभियान शुरू किया। इस दौरान देवनानी ने जोशी का साफा और तलवार देकर स्वागत और अभिनंदन किया। पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री और अजमेर उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी ने कहा की यह फेल्योर कार्ड जनता से मिले फीडबैक के आधार पर बनाया गया है जिसमे सरकार के साढ़े चार साल के झूठ का सच शामिल है।
देवनानी ने कहा की महिला अपराध में देश में नंबर वन होने के बावजूद जब सरकार के मंत्री इसको स्वीकार करते है तो सरकार शर्म करने की जगह उनको बर्खास्त करती है। प्रदेश में रोजाना महिलाओं पर अपराध हो रहे है और सरकार अपनी खीज मिटने के लिए कही अधिकारियो को एपीओ कर रही है तो कही अपने ही लोगो पर कार्यवाही कर रही हैं। देवनानी ने कहा की जनता सब देख रही है और समझ भी रही है। चुनावो से पहले झूठे वादे करके सरकार सत्ता हासिल करना चाहती है लेकिन जनता ने अपनी मुट्ठी भींच ली है और उसका फेल्योर रिपोर्ट कार्ड अब हर हाथ में है जिसका जवाब देना होगा।
देवनानी ने कहा की पानी, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार के पास कहने के लिए कुछ भी नही है। पानी मांगने के बाद भी 100 घंटो के अंतराल में अजमेर में मिल रहा है। जनता त्राहिमाम हो रही है लेकिन किसी के कान पर जूं तक नही रेंग रही। बिजली के हाल तो बहुत बेहाल हो चुके है। घोषित और अघोषित कटौती के बीच जनता मुफ्त बिजली की सिर बांट ही जो रही है। ठीक इसी तरह के हाल स्वास्थ्य सेवाओं के है जहां चिकत्सकों की कमी और दवाओ के अभाव में जनता को दर दर की ठोकर खाने को मजबूर होना पड़ रहा है।
देवनानी ने कहा की अब जनता इन हालातो से ऊब चुकी है और अपनी बेबसी को सरकार की जड़े उखाड़ने में लग गई है। व्यापारियों पर अतिरिक्त टैक्स के साथ ही पेट्रोल डीजल पर वैट कम नहीं करने की बात कहकर सरकार ने एतिहासिक भूल की है। महंगाई और भ्रष्टाचार कांग्रेस सरकार के पर्याय बनकर रह गए है जिसको अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
देवनानी और भाजपा पदाधिकारियों ने फेल्योर कार्ड का वितरण नया बाजार से शुरू करके पुरानी मंडी होते हुए मदार गेट तक किया गया ।
इस दौरान भाजपा प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी ,केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, सांसद भागीरथ चौधरी विधायक अनिता भदेल और सुरेश रावत , किशनगढ़ नगर पालिका सभापति दिनेश सिंह राठौड़, शहर जिलाध्यक्ष रमेश सोनी, उपाध्यक्ष जय किशन पारवानी,महिला मोर्चा अध्यक्ष भारतीय श्रीवास्तव, युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल जयसवाल,राजेश शर्मा, विक्रम सिंह प्रकाश बंसल,
पार्षद प्रतिभा पाराशर,अशोक मुद्गल ,राजू साहू, के के त्रिपाठी,रमेश चेलानी,दीपेंद्र लालवानी आदि भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।