आज दिनांक 24 जुलाई 2023 – कांग्रेसी पार्षदों के शिष्टमंडल ने माननीया जिला कलेक्टर महोदया से मुलाकात कर निगम व ए.डी.ए कच्ची बस्ती के लोगों को शीघ्र पट्टे दिलाने की मांग की।
यह जानकारी देते हुए नेता प्रतिपक्ष सुश्री द्रौपदी कोली ने बताया पूर्व में भी तत्कालीन जिला कलेक्टर महोदय से निगम व ए.डी.ए कच्ची बस्ती के लोगों को शीघ्र पट्टे दिलाने हेतु दो बार वार्ता हो चुकी थी लेकिन उनके द्वारा कोई ठोस कार्रवाई होने के पूर्व ही उनका स्थानांतरण हो गया और पट्टे की बात वही रुक गई। इसी के चलते माननीया जिला कलेक्टर महोदया को पत्र में यह बताया गया कि राज्य सरकार की मंशा है कि अधिक से अधिक गरीब तबके के लोगों को पट्टे मिले और इस बारे में सरकार द्वारा नियमों में कई शिथिलताये एवं जिला कलेक्टर को अधिकार प्रदान किए गए हैं जिसका उपयोग कर एडीए कच्ची बस्तियां निगम को हस्तांतरित कर 69-डी में लोगों को पट्टे एवं राजकीय, कृषि भूमि को आबादी घोषित कर शीघ्र पट्टे दिलाएं जाने की कवायद की जाए जिस पर जिला कलेक्टर महोदया ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए इसमें सहमति व्यक्त की व इस हेतु आवश्यक कार्य करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर पार्षद हेमंत शर्मा, विपिन बैसिल, हेमंत जोधा, लक्ष्मी बुंदेल, मुनव्वर खान कायमखानी मौजूद रहे।
भवदीय
(द्रोपदी कोली)
नेता प्रतिपक्ष