आप ने गांव/वार्ड कमेटी अभियान के तहत डोर टू डोर जनसंपर्क किया

राजसमंद। नाथद्वारा विधानसभा की ग्राम पंचायत नमाना के गांव उमरिया एवं बिजनोल ग्राम पंचायत के गांव कियावास में आम आदमी पार्टी राजसमंद के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने गांव/वार्ड कमेटी अभियान के तहत डोर टू डोर जनसंपर्क किया । आप सरकार ने दिल्ली एवं पंजाब में किए गए जनहित कार्य से प्रभावित होकर अनेक लोगों ने सदस्यता ली । युवा नेता पप्पू लाल कीर ने कहा है कि प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों को गांव/वार्ड अभियान के तहत प्रत्येक कार्यकर्ताओं को अलग-अलग ब्लॉक के प्रत्येक गांव की जिम्मेदारी दी गई । ब्लॉक अध्यक्ष के साथ मिलकर गांव/वार्ड अभियान के तहत जनसंपर्क करेंगे । 1 माह के भीतर आम आदमी पार्टी का गांव एवं वार्ड में मजबूत संगठन खड़ा होगा । पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव मजबूती के साथ लड़ेगी ।
इस दौरान किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष कालूराम कुमावत, मीडिया प्रभारी पप्पू लाल कीर, आदि उपस्थित थे।

प्रेषक-
पप्पू लाल कीर
AAP- जिला मीडिया प्रभारी
Mo. 8003695834
[email protected]

error: Content is protected !!