राजसमंद। आम आदमी पार्टी राजसमंद ने श्रीमति द्रौपती मुर्मू जी महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना राजसमन्द को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया है कि मणिपुर की नग्न बिरेन सिंह सरकार को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर निलम्बित राज्यसभा सांसद श्री संजय सिंह की बहाली हेतु 3 माह से मणिपुर धू-धू कर जल रहा है, महिलाओं के साथ सरेआम अनाचार जारी है। इन वीभत्स घटनाओं पर नियंत्रण में बिरेन सिंह सरकार पूर्णतया नाकाम हो चुकी है, कानून व्यवस्था चरमरा चुकी है। आम आदमी पार्टी ऐसी नग्न बिरेन सिंह सरकार को तत्काल बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग करते है। इसके साथ ही मणिपुर पर चर्चा की मांग करने पर राज्यसभा सांसद श्री संजय सिंह के निलंबन करना अलोकतांत्रिक व संवैधानिक न्याय के विरुद्ध है। अतः इस निलंबन को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की मांग करते हैं।
इस दौरान प्रदेश संयुक्त सचिव दिनेश चंद्र सनाढ्य, प्रदेश संयुक्त सचिव अमित वर्मा, राजसमंद शहर ब्लॉक अध्यक्ष परसराम कुमावत, मीडिया प्रभारी पप्पू लाल कीर, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष कालूराम कुमावत, कुंवारिया ब्लॉक अध्यक्ष देशबंधु कीर (पीपली अचार्यन) धोइंदा वार्ड अध्यक्ष रणवीर सिंह भाटी आदि उपस्थित थे।
प्रेषक-
जिला मीडिया प्रभारी
पप्पू लाल कीर mo.8003695834
pappukeer31275@gmail.com