दिव्यांग बच्चों के संग राखी महोत्सव आयोजन

अजमेर, 26 अगस्त 2023,मीनू स्कूल चाचियावास के दिव्यांग बच्चों के संग क्रेयटिव किड्स दे प्ले स्कूल नाका मदार में आयोजित राखी महोत्सव का शुभारम्भ मुख्य अतिथि भारती श्रीवास्तव अजमेर षहर जिला अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा, स्वदेश जैन निदेशक, क्रेयटिव किडस द प्ले स्कूल और श्रीतमा जैन सहायक निदेशक, निक्की जैन अध्यक्ष महावीर इन्टरनेशनल अजयमेरू पदमावती, मीटर एसोसियन से नवीन जैन, खत्री जैन, रूपेष जैन, निर्मल जैन सावजात,विनय जैन, नीरज जैन, विनय कोहले,नीरज सुतानिया आदि द्वारा पुष्प वर्षा द्वारा स्वागत कर किया गया ।
श्रीमती जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के दौरान दिव्यांग बच्चों के संग रक्षाबंधन के फिल्मी गानो पर नृत्य कर राखी बांधकर मंगल कामना की । राखी महोत्सव पर दिव्यांग जन द्वारा तैयार कि गई सुन्दर राखियां कि प्रदर्शनी लगाई। जिसमें अजमेर शहर के क्रेयटिव किड्स द प्ले स्कूल नाका मदार, मीटर एसोसियन, भारतीय जैन मिलन गु्रप,स्वतंत्र जैन महिला प्रकोश्ठ आदि के 150 सदस्यों द्वारा विजिट कर दिव्यांग जन द्वारा तैयार राखियां खरीदकर इनके कला कौषल को सराहा गया । इस बार हम सभी लोगो को दिव्यांग जन द्वारा तैयार राखिया खरीदकर उत्साह बढ़ाना चाहिए ।
मुख्य अतिथि श्री वास्तव ने उदबोदन में बताया कि इस आयोजन से हमे बहुत खुषी हो रही है इनके संग रक्षाबंधन मनाना जीवन भर यादगार रहेगा क्योंकि इन दिव्यांगजन मे प्ररमात्मा निवास करता है राखी बनाकर आत्म निर्भर बनाना संस्था का उत्कृष्ट कार्य है।
मिलन गु्रप द्वारा दिव्यांग बच्चों को अल्पाहार करवाकर सेवा कार्य किया गया। कार्यक्रम ईश्वर शर्मा, मंजू शर्मा, सरोज शर्मा, राजेश खींची, रामनिवास प्रजापत, मुकेश पालरिया ने भाग लिया ।

error: Content is protected !!