साक्षात्कार का परिणाम जारी, 2155 अभ्यर्थी वरीयता सूची में सम्मिलित
अजमेर, 17 नवंबर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा शुक्रवार को राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2021 के साक्षात्कार का परिणाम जारी किया गया । इसमें 2155 अभ्यर्थियों को वरीयता सूची में सम्मिलित किया गया है। वरीयता सूची में सम्मिलित प्रथम 10 अभ्यर्थियों के नाम, रोल नंबर एवं गृह जिले की सूची भी संलग्न है।
आयोग द्वारा राज्य सेवा के 363 तथा अधीनस्थ सेवाओं के 625 पदों के विरूद्ध 2180 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार का आयोजन 10 जुलाई 2023 से 17 नवंबर 2023 तक चरणबद्ध रूप से किया जा रहा था। परिणाम संबधी विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
आयोग सचिव ने बताया कि उक्त परीक्षा के अन्तर्गत प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 27 अक्टूबर 2021 को किया गया था। इसमें आवेदित 6 लाख 48 हजार 181 अभ्यर्थियों में से 3 लाख 28 हजार 147 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए।
19 नवंबर 2021 को जारी प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम में 20 हजार 114 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया था। इन अभ्यर्थियों के लिए आयोग द्वारा 20 से 21 मार्च 2022 तक मुख्य परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में 17 हजार 837 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए। मुख्य परीक्षा का परिणाम 30 अगस्त 2022 को जारी किया गया था।
वरीयता सूची में सम्मिलित प्रथम 10 अभ्यर्थी
क्र.सं रोल नंबर नाम गृह जिला
1 905006 विक्रांत शर्मा श्रीगंगानगर
2 905041 प्रिया बजाज श्रीगंगानगर
3 907295 किरणपाल हनुमानगढ
4 916187 विश्वजीत सिंह जोधपुर
5 904049 भारती गुप्ता करौली
6 921323 आकांक्षा दुबे उदयपुर
7 909091 कंचन चौधरी सीकर
8 905143 शुभम शर्मा श्रीगंगानगर
9 905069 निधि उदसरिया बीकानेर
10 918566 सत्यनारायण जालौर