इंदिरा गांधी जी की मनाई जयंती

शहर कांग्रेस,आज दिनांक 19 नवंबर को अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्वः इंदिरा गाँधी की जयंती शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन के नेतृत्व में मनाई।
सुबह 11 :00 बजे कांग्रेसजनों द्वारा स्टेशन रोड स्थित इंदिरा गाँधी स्मारक पर इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया व पुष्पंजली कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस मौके पर कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए शहर काग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय जैन ने कहा कि इंदिरा गांधी जी ने साहस का परिचय देते हुए बाग्लादेश को पाकिस्तान के चंगुल से आजाद कराकर पूरी दुनिया में भारत को शक्ति संपन्न राष्ट्रों की श्रेणी में खड़ा किया था। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इंदिरा गाधी के बताए रास्ते पर चलें। जैन ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास पलटेंगे, तो पायेंगे कि भारत का गौरवपूर्ण अतीत और कांग्रेस का इतिहास एक दूसरे का पूरक है। इंदिरा गांधी इस इतिहास का एक महत्वपूर्ण अध्याय है। विपरीत परिस्थितियों में इंदिरा गांधी ने जो सशक्त नेतृत्व देश को प्रदान किया, बैंकों का राष्ट्रीयकरण इसका एक उदाहरण मात्र है।

उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन देश की सेवा के लिए समर्पित कर दिया था| उन्होंने अपनी बुद्धिमता, दूरगामी सोच एवं दक्षता से देश हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लेकर भारत को एक सशक्त, मजबूत एवं उन्नत राष्ट्र के रूप में पहचान दिलाई|

हम देश के लिए दिए उनके बलिदान को नमन करते हैं।
पुष्पांजलि कार्यक्रम में शामिल काग्रेसजनो मे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजकुमार जयपाल,डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी,सीमा जोशी,अंकुर त्यागी,शयाम प्रजापति,शेलेन्द्र अग्रवाल,विपिन बेसिल,कैलाश कोमल,रागनी चतुर्वेदी,सोनल मोर्य, मंजू बलाई,अरुणा कच्छावा,हितेश्वरी टांक,ईश्वर टहल्यानी,शिवराज भडाणा,नीरज यादव,देशराज मेहरा,अभिलाषा विश्नोई,रेखा पींगोलिया,हेमंत जसोरिया,आलोक गुप्ता,बीना टांक,राजेश घोडिवाल,शहनाज आलम,दीपा पारवानी
आदि अनेक कांग्रेसजन मौजूद थे।

भवदिय,
अंकुर त्यागी
प्रवक्ता- अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी।

error: Content is protected !!