अजमेर 22 नवंबर । अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को एक और झटका लगा है। कांग्रेस के पूर्व जिला महामंत्री और दो बार पार्षद का चुनाव लड़ चुके टीकमदास अगनानी ने कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए है। टीकमदास ने अपने साथ 51 कार्यकर्ताओ को भी भाजपा में शामिल करवाया। बुधवार को पड़ाव क्षेत्र में संत कंवरराम धर्मशाला में भाजपा प्रत्याशी वासुदेव देवनानी ने सभी को पार्टी का पट्टा और माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। देवनानी ने कहा की कांग्रेस एक डूबता जहाज है जिसकी सवारी अब कोई नहीं करना चाहता और धीरे धीरे कांग्रेस का कुनबा सिमटता जा रहा है।
देवनानी ने कहा की कांग्रेस की कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर है और कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए कार्यकर्ताओ ने भी घुटन महसूस की थी और पीएम मोदी की अगुवाई में विकसित होते राष्ट्र को और सशक्त करने के महायज्ञ में शामिल होकर अपनी आहुति देने का फैसला किया है। वही करनी सेना के शहर अध्यक्ष भवानी सिंह भी अपनी 51 लोगो की टीम के साथ आज भाजपा में शामिल हुए। भवानी सिंह और उनकी टीम को भाजपा मीडिया सेंटर में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने पट्टा पहनाकर स्वागत किया। देवनानी ने कहा की भाजपा लगातार मजबूत होती जा रही है और प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार बनना तय है।