अजमेर ओनेस्टी सोसायटी द्वारा कड़ाके की ठण्ड से बचाव हेतु स्कूली बच्चों को करीब 198 गर्म स्वेटरों का वितरण किया

आज 22 दिसम्बर 2023 – अजमेर ओनेस्टी सोसायटी द्वारा प्रदेष में हो रही कड़ाके की ठण्ड व सर्दी से बचाव हेतु अजमेर की कई राजकीय विद्यालयों में गर्म स्वेटरो का वितरण कर कपकपाती सर्दी से राहत प्रदान की गई।
यह जानकारी देते हुए संस्थापक अध्यक्ष ललित जैन ने बताया कि जैसा कि दिसम्बर माह में ठण्ड का असर जोरो पर हो जाता है व इस समय सर्दी का असर दिन पे दिन बढ़ता जाता है। ऐसे में अधिकांष स्कूली बच्चे गर्म कपड़ो के अभाव में भीषण सर्दी में स्कूल जाने से भी वंचित रह जाते है तथा बिना गर्म कपड़ो के स्कूल जाने पर भी मजबूर हो जाते है। इसी क्रम में अजमेर ओनेस्टी सोसायटी द्वारा अजमेर शहर की गर्ल्स हायर सैकण्ड्री स्कूल आदर्ष नगर, सैकेण्ड्री स्कूल बड़गॉंव, चन्द्रनाथ माध्यमिक आदर्ष विद्यालय नसीराबाद, राजकीय माध्यमिक विद्यालय बालुपूरा व एस.एम.बी माध्यमिक विद्यालय रामगंज में करीब 198 स्वेटरों का वितरण किया गया व आगे भी अन्य स्कूलो में स्वेटरो का वितरण किया जायेगा।
इस दौरान मुख्य रूप से सोसायटी अध्यक्ष सुनिता चौहान, सचिव नरेष मिश्रा, सरल, मामराम सैन, गोपाल यादव, पवनेष गौड़, उमेष मिश्रा, विनोद अग्रवाल, राकेष मेघवाल, पायल चौधरी व श्रीमती योगिता भार्गव सहित सोसायटी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहेे।

(सुनीता चौहान)
अध्यक्षा
मो. 9829076281

error: Content is protected !!