हिंदी सेवी सम्मान 2023 से सम्मानित हुए गणपत लाल उदय

साहित्य और सेवा को समर्पित संस्था हमरंग फाउंडेशन ने देश-प्रदेश के अनेंक लेखको, रचनाकारो, साहित्यकारो को हिंदी साहित्य के
विस्तार में अमूल्य योगदान देने के लिए हिंदी सेवी सम्मान 2023 प्रदान कर सम्मानित किया गया।
बीते वर्ष 2023 को सलाम एवम नूतन वर्ष की हार्दिक शुभकामनाओं व बधाईयों के साथ अराॅंई-अजमेर राजस्थान के निवासी सैनिक कवि- गणपत लाल उदय को “हिंदी सेवी सम्मान-2023” प्रदान कर सम्मानित किया गया।
‌‌ हिंदी के प्रचार-प्रसार एवं देश सेवा में समर्पित
सैनिक कवि उदय ने शिक्षाप्रद अनेंक रचनाएं रचकर
समाज को दर्पण दिखाने का कार्य किया है भारतीय सेना में एक हैंड कांस्टेबल के पद पर अपनी सेवाएं देने के बावजूद भी आप साहित्य के क्षेत्र में निरन्तर उल्लेखनीय योगदान दे रहे है।
इसलिए संस्था हमरंग फाउंडेशन यह सम्मान-पत्र देकर इनके और इनके परिवार के उज्जवल भविष्य की कामना करती है।

रचनाकार
गणपत लाल उदय अजमेर राजस्थान
[email protected]

error: Content is protected !!