अपने जीवनकाल में धार्मिक कार्यों के साथ साथ सामाजिक सरोकार के कार्यों में सदेव अग्रणी रहे स्वर्गीय श्री मुन्ना लाल जी पाटनी की प्रथम पुण्य तिथि के अवसर पर श्री दिगंबर जैन महासमिति अजमेर द्वारा अजमेर जिले के सबसे बड़े राजकीय जवाहर लाल नेहरु चिकित्सालय में दूर दराज के गांवों से अपने रोग का उपचार कराने के लिए आने वाले रोगियों एवम रोगियों की देखभाल करने वाले परिजनों के साथ अन्य व्यक्तियो को बहुत ही सम्मान के साथ शुद्ध एवम सात्विक भोजन की सेवा दी गई
महामंत्री कमल गंगवाल ने बताया कि समिति के व्यवस्थापक मंत्री श्री मनीष पाटनी श्रीमती रेणु पाटनी के सौजन्य से हॉस्पिटल परिसर में आने वाले व्यक्तियों को शुद्ध एवम सात्विक भोजन की सेवा प्रदान की गई
इस अवसर पर अध्यक्ष
अध्यक्ष अतुल पाटनी,महामंत्री कमल गंगवाल,वरिष्ठ उपाध्यक्ष ताराचंद सेठी,श्री दिगंबर जैन महिला महासमिति की राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष मधु पाटनी,महिला संभाग कोषाध्यक्ष सुषमा पाटनी, मनीष पाटनी,रेनू पाटनी,अनामिका सुरलाया, महेश पाटनी, विजय पांड्या,योगेंद्र जैन..,माया जैन आदि ने सेवा वितरण में सहयोग किया
इससे पूर्व सभी मोजूद सदस्यो ने मोन प्रार्थना करते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी
अंत में अध्यक्ष अतुल पाटनी ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया