आज दिनांक 02 जनवरी 2024 – सावित्रीबाई फूले राष्ट्रीय जागृति मंच अजमेर के तत्वाधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां सावित्रीबाई फूले की 193 वीं जयंती कल दिनांक 3 जनवरी बुधवार को प्रातः 10ः30 मां सावित्रीबाई फुले व ज्योतिबा फुले को ज्योतिबा फूले सर्किल पर पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई जायेगी।
यह जानकारी देेते हुए संस्था के अध्यक्ष श्रीमती सुनीता चौहान ने बताया मां सावित्री बाई फूले की जयंति कार्यक्रम के पश्चात् आदर्श नगर स्थित मनुहार समारोह स्थल में खेलों में बालिकाओं की अग्रणीय भूमिका बढ़ाने की भावना के साथ उनमें उत्साह वर्धन करने हेतु खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं व किशोरियों जिन्होंने गत वर्ष 2022-2023 में जिले, राज्य, राष्ट्रीय स्तरीय, अंतरराष्ट्रीय स्तरीय पर प्रदर्शन कर चुकी है उन महिला खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजस्थान की पहली महिला बॉडी-बिल्डर प्रिया सिंह रहेगी। ज्ञात हो कि प्रिया सिंह ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक प्राप्त किया है साथ ही वह 2018 में मिस राजस्थान भी रह चुकी हैं। उक्त कार्यक्रम में समाज व शहर के अनेक गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहेगे।
सुनिता चौहान
जिलाध्यक्ष
मो. 9829076281