आज दिनांक 03 जनवरी 2024 – सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय जागृति मंच के तत्वाधान में सावित्रीबाई फुले की 193 जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाते हुये महात्मा ज्योतिबा फूले सर्किल पर सर्वप्रथम मां सावित्रीबाई फुले व ज्योतिबा फुले को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके नक्षे कदम पर चलने का संकल्प लिया।
सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय जागृति मंच के अध्यक्ष श्रीमती सुनीता चौहान ने बताया कि प्रातः 11ः00 बजे अजमेर क्लब के सामने महात्मा ज्योतिबा फूले स्मारक पर पुष्पांजली कार्यक्रम आयोजित की गई जहॉं पर सभी समाज बन्धुओं को लड्डू बांटे गये। इस मौके पर पूर्व महापौर धर्मेंद्र गहलोत, ज्योतिबा फुले राष्ट्रीय जागृति मंच के अध्यक्ष पूनमचंद मारोठिया, मामराज सेन, हेमराज खरोलिया, सुनील भाटी, धर्मेद्र टॉक, हेर्मेंद्र सिंगोदिया, गणेश टॉक, हेमराज सिसोदिया, माखनलाल मारोठिया आदि मौजूद रहे।
तत्पश्चात मनुहार समारोह स्थल आदर्श नगर स्थित में खिलाड़ी बालिकाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसकी मुख्य अतिथि प्रिया सिंह मेघवाल रही जोकि राजस्थान की पहली महिला बॉडीबिल्डर है साथ ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। 2018 में मिस राजस्थान भी रह चुकी है। इस अवसर पर शहर की कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सावित्री बाई फूले राष्ट्रीय जागृति मंच की अध्यक्षा सुनीता चौहान ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में कुसुम पालीवाल, प्रतिभा गहलोत, रागिनी चतुर्वेदी, अभिलाषा विश्नोई, सुमन भाटी, नंदा भाटी, मधु सैनी, स्नेह भाटी, किरण गढवाल, बबीता चौहान आदि रहे।
इस अवसर पर बॉडी-बिल्डर प्रिया सिंह ने कहा कि जिस प्रकार मां सावित्रीबाई फुले ने अपने जीवन में संघर्ष करके कुछ हासिल किया हमें भी उनके आदर्शाे के साथ संघर्ष करके आगे बढ़ना चाहिए। परिस्थितियों कुछ भी हो अगर हम ठान ले तो उन्हें हर हाल अपने अनुकूल बनाया जा सकता है उनकी स्वयं की जिंदगी भी संघर्षरत रही है लेकिन उन्होंने फिर भी हार नहीं मानी और अपने टारगेट को अचीव कर दिखाया।
सुनीता चौहान ने बताया कि कार्यक्रम की रूपरेखा बालिकाओं कि खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने व उनके उत्साहवर्धन को ध्यान में रखते हुए तय की गई। इस अवसर पर खिलाड़ी बालिकाओं को सर्टिफिकेट व ट्रैवल बैग देकर सम्मानित किया गया और पधारे हुए सभी विशिष्ट अतिथियों ने बालिका खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
संस्था की सचिव श्रीमती ममता चौहान ने बताया कि जब हमें यह विचार आया की खिलाड़ी बालिकाओं का सम्मान समारोह करते हैं तब एक ही बात दिमाग में थी कि हमारी बालिकाएं जब सम्मानित होने के लिए आए तो एक ऐसी शख्सियत से सम्मानित हो कि उन्हें गर्व और नई ऊर्जा का संचार हो यह बॉडी बिल्डर प्रिया सिंह के आने से खिलाड़ी बालिकाएं उनके जोशीले स्पीच से बहुत प्रभावित हुई।
इस मौके पर रामकन्या गहलोत, रेखा गहलोत, नीतू गहलोत, बबीता टाक, बीना टाक, रेनू चौहान, ममता पालरिया, बबीता मौर्य, श्याम चौहान, रेखा चौहान, अंजलि गहलोत, आशा सांखला, रंजनी कच्छावा, कविता कच्छावा, ममता चौहान, विजयलक्ष्मी, इंदु अजमेरा, आदि संस्था के सदस्य उपस्थित रहे।
सुनिता चौहान
जिलाध्यक्ष
मो. 9829076281