माता पिता के साए से वंचित छात्रा को वर्षभर का शैक्षणिक शुल्क भेंट किया गया

लायंस क्लब अजमेर आस्था द्वारा समाजसेवी लायन राकेश पालीवाल के सहयोग से तोपदड़ा में रहने वाली एवम राजकीय महाविद्यालय में अध्यनरत छात्रा गायत्री जिसके सिर से माता एवम पिता का साया उठ गया है के लिए वर्षभर का शिक्षण शुल्क प्रदान किया गया
क्लब अध्यक्ष लायन अनिल छाजेड़ ने बताया कि कार्यक्रम संयोजक प्रांतीय सभापति हंगर रिलीफ लायन अतुल पाटनी के संयोजन में प्रतिभावान छात्रा गायत्री को आज शैक्षणिक शुल्क भेंट किया गया
*मनीष पाटनी,अजमेर*

error: Content is protected !!