18 जनवरी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संपूर्ण राष्ट्र एवं विश्व जगत तक गूंजेगा अणुव्रत गीत

अणुव्रत विश्व भारती के
तत्वावधान में दिनांक 18 जनवरी 2024 को देश-विदेश में अनुरोध गीत महासंगान कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। अणुव्रत अमृत महोत्सव के उपलक्ष में संपूर्ण देश में तथा विदेशों में अनेक जगह पर शिक्षण संस्थानों,पार्लियामेंट,असेंबली, स्कूल,कॉलेज,यूनिवर्सिटी एवं विभिन्न कारागार और पुलिस विभाग में सामूहिक रूप से विभिन्न भाषाओं में एक ही दिन आयोजित किया जाएगा।अणुव्रत अनुशास्ता आचार्य तुलसी द्वारा देश की स्वतंत्रता के पश्चात विभाजन की विभीशिका के दौरान हुई हिंसा को देखकर देश में नैतिक मूल्यों की स्थापना के लिए अणुव्रत आंदोलन का सूत्रपात किया था ,जिसके 75 वर्ष पूरे होने पर अमृत महोत्सव का राष्ट्रव्यापी आयोजन संपूर्ण देश में किया जा रहा है।अणुव्रत आंदोलन अपने आप में एक अनूठा और विशिष्ट अभियान है,जिसमें हिंदू मुस्लिम सिख इसाई सभी लोगों के लोग सम्मिलित हैं। यह एक गैर सांप्रदायिक नैतिक आंदोलन है, जिसका उद्देश्य देशभर में नैतिकता,अहिंसा,मानवता, पर्यावरण जागरूकता तथा नशा मुक्ति व भ्रष्टाचार उन्मूलन कर स्वस्थ मानव समाज की रचना करना है।सभी वर्गों में नैतिकता और मानवीय मूल्यों का विकास ही आंदोलन का परम ध्येय है।देश की जनता के चारित्रिक उत्थान के लिए तथा नैतिक मूल्यों की स्थापना करने के लिए समर्पित यह आंदोलन अपने 75वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। इसे अणुव्रत अमृत महोत्सव के रूप में पूरे देश भर में राष्ट्रव्यापी आयोजन के साथ मनाया जा रहा है।इसी श्रृंखला में दिनांक 18 जनवरी 2024 को अणुव्रत गीत
महासंगान कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।अणुव्रत आंदोलन अनुशासन, नैतिकता, चारित्रिक विकास पर्यावरण जागरूकता तथा भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए प्रतिबद्ध है। इस आंदोलन में उच्च नीच छोटी बड़ी का कोई भेदभाव नहीं है।किसी भी जाति संप्रदाय में विश्वास करने वाला व्यक्ति अनुवर्ती बनकर इस आंदोलन से जुड़ सकता है। विश्व भर के लाखों लोग अणुव्रत अभियान से जुड़े हुए हैं ।
अजमेर अणुव्रत समिति के अध्यक्ष बी. एल. सामरा ने जानकारी देते हुए बताया कि अजमेर नगर की अनेक शिक्षण संस्थानों के साथ-साथ पुलिस लाइंस, सेंट्रल जेल तथा सीआरपीएफ मैं भी अणुव्रत गीत संगान कार्यक्रम आयोजित करने के प्रयास किए जाएंगे। इसके लिए अजमेर जिले के पुलिस कप्तान से एस. पी. ऑफिस तथा जेल अधीक्षक से व्यक्ति गत संपर्क किया गया तथा जिला शिक्षा अधिकारी महोदय से लिखित अनुरोध के साथ उनकी सहमति और समर्थन प्राप्त किया एवं CRPF व पुलिस प्रशिक्षण केंद्र के उच्चाधिकारीयों भी संपर्क किया जा रहा है,अणुव्रत गीत महासंगान का कार्यक्रम अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी का बहुत महत्वपूर्ण और
बहुत बड़ा इवेंट है. कार्यक्रम के स्थानीय संयोजक एवं सह संयोजक ने बताया कि दिनांक 18 जनवरी को इस कार्यक्रम में पुरे विश्व भर के एक करोड़ से भी ज्यादा लोग सहभागी बनेंगे. इसके लिए हमारी टीम भीषण शीत लहर के बावजूद लगातार कई दिनों से अनवरत कार्य कर रही है. हमने नगर की प्रमुख शिक्षण संस्थाओं के साथ पुलिस लाइन, PTS, SP office, CRPF, DAV और दयानन्द बाल आश्रम के उच्चाधिकारियो से भी व्यक्तिगत संपर्क किया है.
अणुव्रत समिति के अध्यक्ष बी. एल. सामरा का नशा मुक्ति अभियान और सर्व धर्म सद्भावना के प्रसार हेतु निम्बार्क पीठ
काचरिया किशनगढ़ के
पीठाधिश्वर श्री जय कृष्ण देवाचार्य जी महाराज के सान्निध्य में पीठ परिसर में नागरी दास जयंती के अवसर पर नागरिक सम्मान किया गया. यह अणुव्रत समिति अजमेर के लिए बहुत ही गौरव की बात है।

error: Content is protected !!