कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएगी बादल सरकार: अमरिंदर

यहां कांग्रेस की एक रैली को संबोधित करते हुए पंजाब प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब है। आर्थिक स्थिति भी डांवाडोल है। इन वजहों से प्रकाश सिंह बादल के नेतृत्व वाली अकाली दल-भाजपा गठबंधन सरकार अपना कार्यकाल पूरा करने से पहले भी जा सकती है। उन्होंने सूबे को नशे में धकेलने के लिए शिरोमणि अकाली दल को जिम्मेदार ठहराया।

मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पर सियासी वार करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर ने कहा कि स्वयं के 17 साल जेल काटने की बात कहकर वह लोगों को गुमराह कर रहे हैं। वह सूची जारी कर बताएं तो सही कि उन्होंने कौन-कौन जेल काटी है। बादल पहले मोर्चे लगाकर लोगों को गुमराह करते थे, लेकिन अब जनता के जागरूक होने की वजह से उनकी बात बनने वाली नहीं है।

उन्होंने चुनाव तैयारियों के लिए कांग्रेसियों का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वह डट जाएं। उनकी कमान वह खुद संभालेंगे और वह प्रत्येक गांव, मोहल्ले, मंडी-दुकान में जाएंगे।

error: Content is protected !!