अजमेर, 12 फरवरी। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा 1 जुलाई 2024 से आरटीआई के तहत प्रथम अपील ऑनलाइन माध्यम से ही ली जाएगी।
आयोग सचिव ने बताया कि आयोग द्वारा 1 जनवरी 2024 से केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आरटीआई आवेदन स्वीकार किए किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 30 जून 2024 के पश्चात् प्रथम अपील भी ऑनलाइन ही स्वीकार की जाएगी। उक्त दिनांक के बाद ऑफलाइन माध्यम से प्राप्त होने वाली प्रथम अपील पर कोई कार्यवाही नहीं की जाएगी। अतः 1 जुलाई 2024 से प्रथम अपील भी ऑनलाइन माध्यम से ही प्रस्तुत करें।