कनिष्ठ विधि अधिकारी (विधि एवं विधिक कार्य विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2023

उत्कृष्ट खिलाडी वर्ग के 26 अभ्यर्थियों की सूची जारी, अपलोड करने होंगे खेल प्रमाण-पत्र
अजमेर, 30 अप्रेल। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा कनिष्ठ विधि अधिकारी (विधि एवं विधिक कार्य विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2023 के तहत उत्कृष्ट खिलाडी वर्ग के 26 अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है। इन अभ्यर्थियों को 1 से 2 मई 2024 तक स्वयं के समस्त खेल प्रमाण-पत्रों एवं मूल निवास प्रमाण-पत्र की सत्यापित प्रतियों को अपलोड करना होगा। विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

आयोग सचिव ने बताया कि निर्धारित अवधि में उक्त दस्तावेज आवश्यक रूप से अपलोड करने होंगे। केवल निर्धारित अवधि में अपलोड किये गये खेल प्रमाण-पत्रों एवं मूल निवास प्रमाण-पत्र की जांच की जाकर साक्षात्कार में सम्मिलित किये जाने संबंधी आगामी कार्यवाही की जा सकेगी।

उक्त परीक्षा के तहत जारी परिणाम दिनांक 30 नवंबर 2023 एवं 2 अप्रेल 2024 के अंतर्गत साक्षात्कार हेतु सफल उत्कृष्ट खिलाडी वर्ग के अभ्यर्थियों की पात्रता जांच करने पर पर्याप्त अभ्यर्थी उत्कृष्ट खिलाडी वर्ग के अन्तर्गत नहीं पाये गये हैं। इस कारण आयोग द्वारा उत्कृष्ट खिलाडी वर्ग के 26 अभ्यर्थियों की अस्थाई सूची जारी की गई है।

निर्धारित अवधि में उक्त दस्तावेज आवश्यक रूप से अपलोड करने होंगे। केवल निर्धारित अवधि में अपलोड किये गये खेल प्रमाण-पत्रों एवं मूल निवास प्रमाण-पत्र की जांच की जाकर साक्षात्कार में सम्मिलित किये जाने संबंधी आगामी कार्यवाही की जा सकेगी।

अपलोड करने की प्रक्रिया

सूची में सम्मिलित अभ्यर्थियों को स्वयं के समस्त खेल प्रमाण-पत्रों एवं मूल निवास प्रमाण-पत्र की सत्यापित प्रतियों को अपनी एसएसओ आईडी पर उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल के अन्तर्गत मॉय रिक्रूटमेंट का चयन कर एडिट एप्लीकेशन सेक्शन में संबंधित विज्ञापन के सक्ष एडिट ऐप्लिकेशन बटन पर क्लिक कर आवेदन के आइडेंटिफिकेशन एंड एनक्लोजर भाग में स्पोर्ट्स पर्सन सर्टिफिकेट के ऑप्शन पर एक ही फाइल में सभी सभी प्रमाण-पत्रों को अपलोड करना होगा।

error: Content is protected !!