5 जुन विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फेलाने के लिए अजमेर मंडल में प्रभात फेरी को श्री राजीव धनखड़ मंडल रेल प्रबंधक अजमेर द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में अजमेर मंडल में विभिन्न स्थानों पर वृक्षा रोपण किया गया एवं लोगों को वृक्षारोपण के लिए जागरूक करने के लिए पौधे (प्लांट )वितरण भी किया गया।
इसी प्रकार विश्व पर्यावरण दिवस पर, स्पेशलाइज्ड ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट अजमेर कारखाना समूह ने पर्यावरण संरक्षण और जागरुकता की दिशा में रैली और पौधरोपण अभियान का आयोजन करकेएक सक्रिय कदम उठाया, विकास आनंद, मुख्य कार्यशाला प्रबंधक / अजमेर, सूरज सिंह डिप्टी सीसीएमटी, मनोज कुमार मीना, उप मुख्य मैकेनिकल इंजीनियर रित्विक शर्मा व हेम राज मीना सहित अन्य की सक्रिय भागीदारी के साथउत्साहजनक नारों सहित, पर्यावरण संरक्षण के महत्व के साथ रैली का आयोजन किया गया।
16 वाँ अन्तर्राष्ट्रीय समपार फाटक जागरूकता दिवस का आयोजन कल
16वें अन्तर्राष्ट्रीय समपार फाटक जागरूकता दिवस के अवसर पर दिनांक 06 जून 2024 को आम नागरिक एवं समपार फाटक पार करने वाले वाहन चालकों को समपार फाटकों पर बरती जाने वाली सावधानियों एवं सतर्कताओं से जागरूक करने के लिए अजमेर मंडल के सभी समपार फाटकों पर विशेष अभियान चलाया जायेगा।
इस विशेष अभियान में समपार फाटकों पर मंडल रेल प्रबन्धक /अजमेर, वरि. मंडल बिजली अधिकारी, सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी के साथ मंडल के अन्य विभागों के शाखा अधिकारी भी उपस्थित होंगे।
अजमेर मंडल के सभी समपार फाटकों पर जनता के बीच जागरूकता फैलाने वाले पैम्पलेट संरक्षा विभाग के संरक्षा सलाहकारों द्वारा वितरित किये जायेंगे और उन्हें समपार फाटकों पर बरती जाने वाली सावधानियों एवं सतर्कताओं के बारे में बताया जायेगा।