श्री दिगम्बर जैन महासमिति महिला एंव युवामहिला संभाग अजमेर की आगरागेट ईकाई के तत्वावधान मे आज
श्रुत पंचमी पर्व बहुत ही उत्साह के साथ मनाया गया ईकाई अध्यक्ष अंजु गोधा व कोषाध्यक्ष मधु काला के संयोजन में सेठ भागचंद सोनी की नसिया से अल सुबह अति प्राचीन ग्रंथ षटखंडागम, धवला ,जय धवला ग्रंथ के साथ साथ जिनवाणी माता को ससम्मान एवम बहुत ही श्रद्धा के साथ समिति की सदस्याएं अपने सिर पर रखकर शोभायात्रा सोनीजी की नसिया से आगरा गेट होते हुए महावीर सर्किल पर स्थापित संत शिरोमणि 108 आचार्य श्री विद्यासागर जी महा मुनिराज की दीक्षा स्थली कीर्ति स्तंभ पहुची वहा पर जिनवाणी माता के भजन व आचार्य विद्यासागर जी महाराज के गुणों का गुणगानुवाद किया तत्पश्चात पुनः जिनवाणी संग्रह को ससम्मान स्थापित किया गया
राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष मधु पाटनी व युवा संभाग अध्यक्ष सोनिका भैसा ने बताया कि तत्पश्चात सरावगी मोहल्ला स्थित महापूत जिनालय मे श्रुत स्कंध महामंडल विधान समिति संरक्षक निर्मला पांड्या के सानिध्य मे कल्पना मुकेश बडजात्या,अनिता व सुशील बडजात्या के सहयोग से किया गया समाजश्रेष्ठी प्रतिभा सोनी सहित 50 से अधिक सदस्याए एवम अन्य जैन समाज की महिलाएं उपस्थित रही समिति की मंत्री सरला लुहाडिया व भावना बाकलीवाल ने बताया कि इसी दिन आचार्य पुष्पदंत व आचार्य भूतबलि ने आचार्य धरसेन की सैद्धांतिक देशना को श्रुतज्ञान से स्मरण कर षटखण्डागम शास्त्र की रचना की थी इसलिए श्रुत पंचमी पर्व विश्व के सभी जैन धर्मावलंबी मनाते हे
विधान के मंत्रोच्चार पंडित विशाल भईया ने किए
कोषाध्यक्ष सुषमा पाटनी मंजु ठोलिया ने बताया कि इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष शिखा बिलाला,युवा प्रकोष्ठ मंत्री रेणु पाटनी, मंजुला रावका, ललिता बडजात्या,अंजु बडजात्या, मधु गोधा,मनाली बडजात्या, अर्पिता जैन,कल्पना जैन आनंद नगर ईकाई की अध्यक्ष अंजु अजमेरा सहित कई
सदस्याए उपस्थित रही|
*मनीष पाटनी,अजमेर*