अधिवेशन में शिक्षकों की विभिन्न मांगो पर चर्चा हुई । अधिवेशन में प्रदेश चुनाव अधिकारी छगन लाल गुप्ता की देखरेख में संपन्न हुए। इस अधिवेशन में प्रदेश भर से चयनित सदस्यों ने भाग लिया । चुनाव में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शक्ति सिंह गॉड एवम भगवंत डांगी प्रदेश उपाध्यक्ष सर्वसमिति से निर्विरोध निर्वाचित हुए।
संगठन के मुख्य संरक्षक एवम प्रशासनिक अध्यक्ष सियाराम शर्मा ने सभी पदाधिकारियों से शिक्षको की मांगो व समस्याओं को पुरजोर तरीके से उठाने व उसका निराकरण करने का संकल्प दिलाया। अधिवेशन में संगठन विधान में आवश्यक संशोधन व मांग पत्र को लेकर आंदोलन करने का निर्णय लिया। गत वर्ष सेवानिवृत हुए शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
प्रदेस कार्यकारी अध्यक्ष शक्ति सिंह गोड ने उद्बोधन में ओल्ड पेंशन स्कीम, व्यावसायिक शिक्षकों को नियमित करने एवम शिक्षा प्रथा से निजीकरण हटाने की मांग करी।
कार्यक्रम में जिला अध्य्क्ष सुरेंद्र गुर्जर, महामंत्री जितेंद्र कुमार, सभा अध्य्क्ष सहदेव सिंह रावत , अनिल पुरोहित प्रधानाचार्य ताराचंद खींची साहित चयनित पधाधिकारी उपलब्ध रहे।