राज्य स्तरीय सिन्धी युवक युवती परिचय सम्मेलन 8 सितम्बर 2024 को जयपुर में

जयपुर 23 जून – भारतीय सिन्धू सभा , राजस्थान न्यास की ओर से आगामी 8 सितम्बर 2024 को राज्य स्तरीय सिन्धी युवक युवती परिचय सम्मेलन गीता भवन जयपुर में आयोजित किया जायेगा। सम्मेलन की तैयारी हेतु प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल वाधवाणी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर अलग अलग कमेटियों के गठन पर चर्चा की गई। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, प्रदेष शिक्षा मंत्री नवलकिशोर गुरनाणी, प्रदेश महामंत्री ईश्वर मोरवाणी, प्रदेश संगठन मंत्री डॉ. कैलाश शिवलाणी, प्रदेशाध्यक्ष (महिला) शोभा बसंताणी, जयपुर महानगर संरक्षक विष्णुदेव सामताणी, संभाग प्रभारी हीरालाल तोलाणी, किशनचंद भागवाणी, उपाध्यक्ष नारायण परनाणी उपस्थित थे। सम्मेलन के लिये मुख्य संयोजक मूलचन्द बसताणी व मुख्य समन्वयक तुलसी संगताणी रहेगें।
*संतो के मार्गदर्शन में होगा आयोजन*
सम्मेलन का आयोजन महामण्डलेश्वर हंसराम उदासीन, हरी शेवा उदासीन सनातन आश्रम, भीलवाडा व प्रेम प्रकाश आश्रम श्री अमरापुर स्थान जयपुर के मण्डलाचार्य स्वामी भगत प्रकाश जी महाराज के साथ संतो महात्माओं के मार्गदर्शन व आशीर्वचन से आयोजन किया जायेगा। सम्मेलन में विद्धान पण्डित व गुरयाणी का भी सहयोग प्राप्त होगा।
*अलग अलग वर्गों में पंजीयन*
युवक युवती सम्मेलन में अलग अलग वर्गों में पंजीयन व परिचय करवया जायेगा जिसमें उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, प्रशासनिक अधिकारी, व्यवसायी, मध्यम आय वर्ग, तलाकशुदा, विधवा, विदूर सहित अलग अलग वर्गों में पंजीयन किया जायेगा। पंजीयन के पश्चात रंगीन स्मारिका का भी प्रकाशन करवाया जायेगा। युवकों का पंजीयन शुल्क 500/- रूपये व युवतियों के लिये शुल्क 200/- राशि तय की गई है।

बैठक में तय किया गया कि 14 अगस्त सिन्ध स्मृति दिवस तक प्राप्त आवेदनों का अध्ययन कर प्रकाशन कराया जायेगा और सम्मेलन में उपस्थित होने वाले प्रतिभागियों को 1 सितम्बर 2024 तक अपनी सहमति प्रदान करने पर व्यवस्था की जायेगी।
सम्मेलन को सफल बनाने के लिये प्रदेश पदाधिकारियों व संभाग प्रभारियों द्वारा जिलों व तहसीलों में प्रवास कर चर्चा की जायेगी जिससे अधिक संख्या में युवाओं का जुडाव हो।

(मूलचन्द बसताणी)
मो. 9928294960

1 thought on “राज्य स्तरीय सिन्धी युवक युवती परिचय सम्मेलन 8 सितम्बर 2024 को जयपुर में”

Comments are closed.

error: Content is protected !!