एकजुटता से उठाए केंद्र की एनडीए और राज्य सरकार की नाकामियों के मुद्दे-राठौड़

सर्किट हाउस में पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने उत्तर क्षेत्र के ब्लॉक और मंडल अध्यक्षों की बैठक लेकर संगठन की मजबूती पर दिया जोर

अजमेर 23 जून ( ) सर्किट हाऊस अजमेर में आज पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के ब्लॉक और मंडल अध्यक्षों की बैठक ली और कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने की बात कही। साथ ही जनहित से जुड़े मुद्दों और केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों को प्रमुखता से उठाने पर जोर दिया। बैठक के दौरान पूर्व आरटीडीसी धर्मेंद्र राठौड़ ने कहा कि हाल ही हुए लोकसभा चुनाव में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी, राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देशन में देशभर सहित राजस्थान में कांग्रेस पार्टी ने बेहतर प्रदर्शन किया है। राजस्थान में भी पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत की और 11 सीटे जीती है। अब हमे जनहित के मुद्दे उठाते हुए आगामी होने वाले नगर निगम, जिला परिषद और पंचायत राज के चुनाव में कड़ी मेहनत कर इस जीत को बरकरार रखना है। उन्होंने कहा कि एकजुटता के साथ हम सभी को आगे बढ़ना है और केंद्र की एनडीए और राज्य सरकार की नाकामियों को उजागर करना है और सड़कों पर उतरकर जनता की आवाज उठाना है। इस दौरान राजस्थान लोकसभा में कांग्रेस पार्टी की हुई शानदार जीत पर आर टी डी सी के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ और केश कला बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र गहलोत सहित उपस्थित सभी कांग्रेस पदाधिकारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा आदि नेताओं को जीत की शुभकामनाएं दी और उनका आभार जताया। बैठक में पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़, पूर्व केश कला बोर्ड अध्यक्ष महेंद्र गहलोत, पूर्व विधायक डॉक्टर श्रीगोपाल बाहेती, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष शेलेंद्र अग्रवाल व वाहिद मोहम्मद, पार्षद नौरत गुजर, हमीद चीता, मंडल अध्यक्ष कमल बैरवा, भंवर सिंह राठौड़, गणेश चौहान, निमेश चौहान, चितलेश बंसल, राजा जैन, पूर्व पार्षद सर्वेश पारीक, ब्लॉक उपाध्यक्ष आरिफ खान, सुमित मित्तल, अशोक दौराया, जितेंद्र चौधरी, लक्ष्मण भाया, रईस सुलेमानी, सुआलाल बैरवा आदि मौजूद रहे।
शैलेंद्र अग्रवाल
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष
अजमेर उत्तर ब्लॉक बी
9414280962,7891884488

error: Content is protected !!