समाजसेवी भंवर सिंह पलाडा के जन्मदिवस को जिले भर में बड़े उत्साह व हर्षाेल्लास से मनाया गया

दिनांक 24.06.2024। खो-खो संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी भंवर सिंह जी पलाडा का जन्मदिवस 24 जून को समर्थको द्वारा धूमधाम से मनाया गया। समाजसेवी भंवर सिंह जी पलाड़ा के जन्मदिवस को लेकर समर्थको में काफी उत्साह दिखा। जन्मदिवस को ऐतिहासिक बनाने के लिये समर्थको द्वारा एक सप्ताह पूर्व ही तैयार शुरू कर दी गई थी। आलम यह था कि एक सप्ताह पहले ही अजमेर जिले सहित प्रदेष के कई विधानसभा क्षेत्र एवं कस्बे जन्मदिवस की बधाई फ्लेक्स एवं बैनर से अटने लगे थे। भवंर सिंह पलाडा को बधाई देने के लिए सुबह से ही उनके निवास स्थान पर समर्थको का तांता लग गया। समर्थको ने पलाड़ा का माला व साफा पहनाकर एवं केक काटकर उनके दीर्घायु होने की कामना की। भवंर सिंह पलाड़ा के द्वारा भी समर्थको को मिठाई और केक खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। शिवभक्त भवंर सिंह पलाड़ा के चाहने वालो ने भले ही पलाडा का जन्मदिन उन्हें मालाओ से लादकर और केक काटकर मनाया हो लेकिन पलाडा परिवार ने सेवा कार्य के साथ दिन की शुरूआत की। भंवर सिंह पलाडा अपनी पत्नी जिला प्रमुख श्रीमती सुशील कवंर पलाडा के साथ सुबह अपने निवास पर पूजा अर्चना करने के बाद शिवाल्य पहुॅचे। जहा उन्होने भगवान शिव का जलाभिषेक और पूजा अर्चना कर उनका आशीर्वाद लिया। उसके बाद कांजी हाऊस गौशाला में जाकर गायों को अपने हाथो से 101 किलो चारा खिलाकर पूण्य अर्जित किया। इसके पश्चात् वह गरीब व असहाय लोगो की कच्ची बस्ती में पहुॅचे जहॉ पर उन्होने अपने हाथो से 100 लोगो को भोजन के पैकेट वितरित किये। इसके बाद भवंर सिंह पलाडा अरावली होम्स पहुंचे जहॉ पर उन्होने आमजन को 501 तुलसी के पौधो का वितरण किया। दिन भर धार्मिक एवं सेवा कार्य करने के बाद भंवर सिंह पलाडा ढोल ढमाको के साथ अपने जनाना अस्पताल स्थित फॉर्म हाउस पहुचे। उन्होने 50 वरिष्ठ नागरिको को बुजुर्ग छड़ियो एवं 50 निर्धन बालक-बालिकाओ को 500 कॉपियो का वितरण किया।
आयोजनः-
समर्थको द्वारा समाजसेवी भंवर सिंह पलाड़ा के जन्मदिवस पर अजमेर जिले में विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन किया गया। जिले में रूपनगढ, केकडी, ब्यावर, मसूदा, बिजयनगर, बान्दनवाडा, सावर, पीसांगन, सरवाड, भिनाय, अंराई, नसीराबाद, किषनगढ, सहित विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं द्वारा फल वितरण व शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया साथ ही जिले के समस्त चिकित्सालयों एवं गरीब बस्तीयों व असहाय व बेसहारा लोगों को फल वितरण किया गया। जिले की लगभग समस्त गौषालाओं में चारा वितरण कार्यक्रम का आयोजन पलाडा कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। जनाना स्थित फॉर्म हाउस पर भवंर सिंह पलाडा का जन्मदिन बडे धूमधाम से मनाया गया। जिले भर से आये भवंर सिंह पलाडा के समर्थक 51 किलो की माला, तलवार एवं स्मृति चिन्ह को भेट कर शुभकामनाएं प्रेषित की साथ ही उज्जवल भविष्य की कामना की। किसी के द्वारा भगवान भोलेनाथ की तस्वीर तो किसी के द्वारा चांदी का मुकुट पहनाया गया एवं चांदी का स्मृति चिन्ह भंेट किया गया। भवंर सिंह पलाडा के जन्मदिन को लेकर उनके समर्थको में काफी उत्साह नजर आया। भवंर सिंह पलाडा के जन्मदिन पर प्रिंट और इलैक्ट्रानिक मीडिया सहित शहर की सडको पर पलाडा का रंग देखने को मिला। पलाडा के चाहने वालो ने उन्हे अपने-अपने अंदाज में बधाई दी। भंवर सिंह पलाडा दिन भर सोशल मिडिया पर छाये रहे। भवंर सिंह पलाडा के चाहने वालो ने फेसबुक को उनकी तस्वीरो से पाट दिया। जिलेभर में उनके पोस्टर एवं बैनर लगाये गये। वही दिन भर मोबाईल पर भी बधाई पर बधाई देने वालो का तांता लगा रहा। अजमेर जिले के कार्यकर्ताओं एवं पलाडा के प्रेमियों ने धार्मिक कार्य एवं सेवा कार्य कर समाजसेवी भंवर सिंह पलाडा का जन्मदिवस मनाया। भंवर सिंह पलाडा की तरफ से जिले के नही वरन समस्त राजस्थान के जिला एवं पंचायत समिति मुख्यालयों, केकडी, सरवाड, बिजयनगर, भिनाय, मसूदा, रूपनगढ, किशनगढ, नसीराबाद, आदि जगहो पर जन सेवा शिविर का आयोजन कर पलाडा का जम्नदिन बनाया गया।
भवंर सिंह पलाडा के जन्मदिन पर पार्टी पालिटिक्स से अलग हटकर सभी जाति धर्म के लोगो ने उन्हे आशीर्वाद दिया। जनप्रतिनिधियो प्रशासनिक अधिकारियों सहित सामाजिक संगठनो के लोगो ने भवंर सिंह पलाडा व उनकी पत्नी श्रीमती सुशील कवंर पलाडा को बधाईयॉ दी। दीनबंधु चौधरी प्रधान संपादक दैनिक नवज्योति ने माला व साफा पहनाया तथा तलवार भेंट कर जन्मदिवस की शुभकामनऐ दी। श्री वासुदेव देवनानी विधानसभा अध्यक्ष व वसुंधर राजे सिंधिया ने अतिव्यस्त होने के कारण दूरभाष पर जन्मदिवस की शुभकामनाऐं दी, श्री हंगामी लाल चौधरी उप जिला प्रमुख, श्री नन्दाराम मूण्ड व समस्त किशनगढ़ टीम ने 101 किलो की माला एवं साफा पहनाकर जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी, ज्ञान देव आहुजा पूर्व विधायक अलवर, राज सिंह शेखावत राष्ट्रीय अध्यक्ष राजपूत करणी सेना, डॉ. पंकज सिंह निम्स यूनिवर्सिटी के मालिक, अक्षर राज रावत जिला अध्यक्ष आम आदमी पार्टी, नीरज जैन उपमहापौर, बीपी सारस्वत पूर्व जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, विप्र संघ अध्यक्ष, श्री कैलाश जी चौधरी एवं समस्त किशनगढ़ टीम, श्री नन्दाराम चोधरी पूर्व जिला परिषद सदस्य, श्री टीकम चौधरी पूर्व उप जिला प्रमुख, श्री प्रभाकिरण उपप्रधान पंचायत समिति सावर, श्री होनहार सिंह राठौड प्रधान पंचायत समिति केकड़ी, अशोक रावत पूर्व प्रधान पीसांगन व समस्त एडवोकेट संघ, सुरेन्द्र सिंह राठौड मसूदा प्रधान प्रतिनिधि, गणपत सिंह जी प्रधान जवाजा, श्री महावीर धाकड़ जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि, आर.डी गुर्जर जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि वार्ड नं. 13, दीपक जी पंचायत समिति सदस्य भिनाय, अमीन जी काठात जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि, शंकर राठी, रोहित राठी, सुरेश जी अग्रवाल, नारायण जी, हेमन्त जोधा पार्षद नगर निगम अजमेर, दातार सिंह जी पूर्व पार्षद बिजयनगर, सत्यनारायण कोठारी पूर्व पार्षद, संजीव जी मतेवडा, बाल जी जांगिड, विरेन्द्र सिंह जी राठौड, ज्ञान जी पुष्कर भाजपा आईटी संयोजक, दुदा जी गुर्जर समाज सेवी एवं टीम, नागोला से भागचंद जी खारोल, अनिल जी जैन, गिरधर सिंह जी, देवाराम जी, शुभम जी सैन पूर्व जिला मंत्री भाजपा, गोपी गुर्जर एण्ड टीम ने डीजे लगवाकर एवं जोरो-शोरो से 500 व्यक्तियों के साथ पलाड़ा साहब का 501 किलो की माला एवं साफा पहनाकर तथा तलवार भेंट कर जन्मदिवस की शुभकामनाऐं दी, सोनी मार्बल किशनगढ़, ग्राम पंचायत देवमाली के ग्रामवासियो ने देवनारायण भगवान की फोटो भेंट कर जन्मदिवस की शुभकामनाऐं दी साथ ही उज्जवल भविष्य की कामना की।
सरेराह न्यूज चैनल व पत्रिका अखबार से दशरथ सिंह सकराय, अजमेर प्रेस क्लब, नागौर से प्रेस रिपोर्टर जुगल किशोर जी ने केक कटवाकर शुभकामनाऐं दी, स्वामी न्यूज चैनल के हेड कंवल कुमार ने टोपी पहनाकर व माल्यापर्ण किया, विप्र संघ अध्यक्ष, कु. महावीर सिंह जी खीरियां राज्य पैनालिस्ट बीजेडी व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठाकुर महासभा, पूर्व मंत्री बीजेपी, ओम प्रकाश जैदीया प्रदेशाध्यक्ष एस.सी. मोर्चा बीजेपी जयपुर प्रदीप जी रेल्व अध्यक्ष, कैलाश गुर्जर अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा अजमेर, सरपंच संघ मसूदा व पंचायत समिति समस्त, ग्राम विकास अधिकारी संघ, सहायक एवं अतिरिक्त सहायक विकास अधिकारी संघ, मंत्रालयिक कर्मचारी संघ, शिक्षक संघ सियाराम, शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिला अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा, सचिव भंवर सिंह राठौड़, कनिष्ठ सहायक संघ, कनिष्ठ तकनीकी सहायक संघ, श्री रोबिन बन्ना एवं समस्त सरपंच संघ सावर/केकड़ी/मसूदा/किशनगढ़/जवाजा एवं अन्य समस्त पंचायत समिति, सरपंच संघ पलाडा कुचामन, हिन्दू सेना के जिलाध्यक्ष एवं संघ द्वारा साफा माला पहनाकर एवं तलवार भेंट कर एवं फोटो युक्त केक कटवाकर जन्म दिवस की शुभकामनाऐं दी, व्यापार मण्डल नसीराबाद व अनाज मण्डी, लल्लाई की संयुक्त टीम उपस्थित रही।
जितेन्द्र रंगवानी एण्ड टीम ने माला, साफा पहनाकर, तलवार भेंट कर एवं केक कटवाकर शुभकामनाऐं दी, भंवर सिंह पैलेस बगरू द्वारा 6 फुट की जिला प्रमुख व पलाडा साहब का छाया चित्र भेंट कर शुभकामनाऐं प्रेषित की, भंवर सिंह पैलेस उदयपुर की टीम, होटल भंवर सिंह पैलेस पुष्कर का समस्त स्टाफ द्वारा शुभकामनाऐं दी गई।
श्री अभिषेक खन्ना मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद अजमेर,रामचन्द्र चोधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एन.सी.राठी आर.ए.एस, रविन्द्र खींची जी थानाधिकारी, प्रिंयका तलानिया अति. मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद, तारामति वैष्णव उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग,, अजमेर, सुरेश सिंधी लोकपाल (पूर्व आर.ए.एस.), मुरारी लाल वर्मा (पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद अजमेर एवं पूर्व आर.ए.एस.), आई.सी. खण्डेलवाल जल ग्रहण विभाग, सम्पत सिंह जोधा संयुक्त निदेशक चिकित्सा विभाग अजमेर, ज्योत्सना रंगा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अजमेर मय स्टाफ, उदाराम जी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला केकड़ी, अतिरिक्त निदेशक कृषि विभाग, अधिशाषी अभियंता अरोड़ा जिला परिषद, अजमेर, अनिल जोशी जिला शिक्षा अधिकारी, अरूण शर्मा अति जिला शिक्षा अधिकारी अजमेर, अधीनस्थ विभागो के समस्त अधिकारीगण/कर्मचारी गण तथा अजमेर जिले की समस्त पंचायत समितियो के अधिकारीगण एवं कर्मचारिगण ने सायंकाल तथा रात्रि तक पहुंचकर माल्यार्पण कर जन्म दिवस की शुभकामनाऐं दी।

error: Content is protected !!