अजमेर 24 जून ( ) श्री सर्वेश्वर मित्र मंडल, अजमेर की मासिक बैठक संस्था अध्यक्ष पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में श्री गौड़ ब्राह्मण सभा भवन, डी आर एम ऑफिस के पास, अजमेर में आयोजित की गयी जिसमें संस्था के भावी कार्यक्रमों सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गये l
संस्था अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल व महासचिव प्रवीण अग्रवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बैठक का शुभारंभ ईश वंदना के साथ हुआ, इसके पश्चात महासचिव प्रवीण अग्रवाल द्वारा गत मासिक बैठक का कार्यवाही विवरण प्रस्तुत किया जिसका उपस्थित सभी सदस्यों ने अनुमोदन किया, इस अवसर पर संस्था के जिन सदस्यों का इस माह जन्मदिन आता है उनमें राजेंद्र अग्रवाल, चांदकरण अग्रवाल, मंगलचंद मित्तल व सत्यनारायण बंसल का तथा विवाह की 50वी वर्षगांठ होने पर श्री हनुमान दयाल बंसल तथा रविस्वरूप अग्रवाल का माल्यार्पण कर व शुभकामना कार्ड देकर अभिनंदन किया गया तथा उनके दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की गयी तथा संस्था के नये सदस्यों डॉ जवाहर लाल गार्गीया, जगदीश भंसाली, हेमेंद्र कुमार गर्ग व कृष्ण गोपाल गोयल का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा उनका परिचय कराया गया l
संस्था अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल ने संस्था की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि संस्था द्वारा नियमित रूप से मासिक बैठक व सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा वर्ष में 2 बार आमसभा व अन्य गतिविधियों के साथ गौशाला, कबूतर शाला सहित अन्य जरूरत मंद स्थानों पर विभिन्न सेवा कार्य भी किये जाते हैं, अग्रवाल ने बताया कि संस्था में अधिकतम 100 सदस्य ही बनाये जाते हैं तथा इस वित्तीय वर्ष की सदस्य संख्या आज पूर्ण हो गयी है l शैलेंद्र अग्रवाल ने 7 जुलाई से 16 जुलाई तक अजमेर में आयोजित भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव के कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी देते हुए सभी सदस्यों से इन कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर शामिल होने का आग्रह किया l
इस अवसर पर संस्था संरक्षक श्री लज्जाशंकर गोयल ने ओम के उच्चारण के साथ मनोरंजन व सांसकृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया उन्होंने ताली वादन व हास्यासन भी कराया तत्पश्चात संस्था सदस्यों नंद किशोर गर्ग, आर एस अग्रवाल, उमेश चंद गुप्ता, हर्षवर्धन जैन, नटवर लाल आचार्य, हनुमान दयाल बंसल, शिव शंकर अग्रवाल, सुशील मित्तल राजेंद्र शिवहरे, देवेंद्र कश्यप व शैलेंद्र अग्रवाल द्वारा भजन, हास्य व्यंग्य, गीत ज्ञानवर्धक संस्मरण आदि की प्रस्तुति दी गयी l
इस अवसर पर संस्था संरक्षक लज्जाशंकर गोयल व कैलाशचंद अग्रवाल, अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल, महासचिव प्रवीण अग्रवाल, कोषाध्यक्ष चंद्रनारायण अग्रवाल, सचिव सुनील सक्सेना, कार्यकारिणी सदस्य सत्यनारायण मंगल, कमल किशोर गर्ग, राजेंद्र अग्रवाल, शिव शंकर अग्रवाल, चांदकरण अग्रवाल व अशोक कुमार गुप्ता, हनुमान प्रसाद छीपा, सुरेश अग्रवाल, आर एस अग्रवाल, रमेशचंद अग्रवाल, उमेशचंद गुप्ता, हनुमान दयाल बंसल, हर्षवर्धन जैन, रघुनंदन अग्रवाल, ओमप्रकाश वर्मा, जंवरी लाल बंसल, देवेंद्र कश्यप, अनिल गर्ग, अनिल कुमार गोयल, अनिल अग्रवाल, रमेश चंद अग्रवाल, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, के के गोस्वामी, कैलाशचंद गोयल, राजेंद्र मित्तल, गोविंद नारायण कुचिल्या, राजेंद्र गुप्ता, एस के अग्रवाल, नटवर लाल आचार्य, राजेंद्र ठाडा, नन्दकिशोर गर्ग, महेश गोयल, सत्यनारायण बंसल, राजेंद्र शिवहरे, रमेश चंद गोयल, डॉ नंदलाल झामरिया, सत्यनारायण अग्रवाल, सुरेश वर्मा, विनोद अग्रवाल, सुरेश चंद अग्रवाल, सुशील मित्तल, चंद्र प्रकाश गुप्ता, गोविंद प्रसाद गर्ग, रविस्वरूप अग्रवाल, नवल किशोर गोयल, मंगल चंद मित्तल, शैलेंद्र कश्यप, डॉ जे एल गार्गिया, जगदीश भंसाली, हेमेंद्र गर्ग व कृष्ण गोपाल गोयल उपस्थित थे l
कार्यक्रम का संचालन महासचिव प्रवीण अग्रवाल ने किया तथा अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया, अंत में सभी को अल्पाहार वितरित किया गयाl
शैलेंद्र अग्रवाल, अध्यक्ष
9414280962,7891884488