श्री वर्द्धमान कन्या पी.जी. महाविद्यालय में महर्षि दयानंद सरस्वती द्वारा जारी किए गए बीसीए तृतीय वर्ष का परीक्षा परीणाम शत-प्रतिशत रहा । सभी छात्राओं ने अपनी श्रेष्ठता दर्ज करते हुए प्रथम श्रेणी से बीसीए तृतीय वर्ष की परीक्षा उत्तीर्ण की। बीसीए विभागाध्यक्ष नवीन देवड़ा ने बताया कि 87.71 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान महक परिहार, 86.35 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान काजल डोसी व 85.21 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान मीनू सोलंकी ने हासिल किया ।
श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति के मंत्री डा. नरेन्द्र पारख ने छात्राओं की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि बालिकाएं हमारे देश का भविष्य है और उनकी प्रगति से हमारी शिक्षण समिति का “बालिका शिक्षा” का मुख्य उद्देश्य पूर्ण होता है ।
महाविद्यालय प्राचार्य डा. आर.सी लोढ़ा ने बीसीए विभाग के सभी व्याख्याताओं की सराहना करते हुए कहा कि हमारे महाविद्यालय की छात्राएं हर क्षेत्र में अपना परचम फैला रही है। यह न मात्र महाविद्यालय बल्कि सम्पूर्ण ब्यावर जिले के लिए गर्व की बात है ।
प्राचार्य
श्री वर्द्धमान कन्या महाविद्यालय, ब्यावर