लोकतंत्र की मजबूती के लिए एकजुट होकर प्रयास करे
संविधान हमारा मार्ग दर्शक, सभी कार्य संविधान के तहत हो

श्री देवनानी ने कहा कि सभी भारतवासियों को अपना पक्ष-विपक्ष छोडकर संविधान की मजबूती के लिये प्रयास करने होंगे। भविष्य में लोकतंत्र के साथ ऐसा खिलवाड कभी न हो, इसकी व्यवस्था संविधान में हुई है। इस व्यवस्था की भविष्य में मजबूती बनाये रखने के लिये सभी को अपना पक्ष-विपक्ष छोडकर एक जुट होना होगा।
श्री देवनानी ने कहा कि संविधान हमारा मार्ग दर्शक है। संविधान से हमारा लोकतंत्र मजबूत है। संविधान के तहत सभी कार्य होने चाहिए। सरकारें आती है, जाती है। दल भी आते और जाते रहेंगे, लेकिन राष्ट्र प्रमुख होना चाहिए, संविधान का सम्मान होना चाहिए। लोकतंत्र की मजबूती के लिये हम सभी को संकल्प लेना चाहिए।
श्री देवनानी ने कहा कि देश में अनेक संस्थाए इस दिवस को मना रही है। राज्य में भी आज लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान हो रहा है। उन लोंगो ने उस वक्त देश के लिये, संविधान के लिये और राष्ट्र की एकता के लिये प्रयास किये, संघर्ष किया, आज उनका सम्मान किया जा रहा है।