राष्ट्रसंत, अणुव्रत आंदोलन प्रवर्तक आचार्य श्री तुलसी के 28वें महाप्रयाण दिवस पर यहाँ तुलसी तीर्थ पर संघीय धम्म जागरण का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम को आचार्य श्री महाश्रमण जी की विदुषी शिष्या समणी संचितप्रज्ञा जी, समणी हर्षप्रज्ञा जी
का सान्निध्य प्राप्त हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि सहाड़ा के लोकप्रिय विधायक श्रीमान लादूलाल जी पितलिया और विशिष्ट अतिथि श्रीमान राजेंद्र जी सेठिया और श्रीमान चांदमल जी मेहर मंच पर उपस्थित थे।
कार्यक्रम का आग़ाज़ समारोह अध्यक्ष श्रीमान विजयराज जी कटारिया,चेन्नई की उद्घोषणा से हुआ। जयपुर से आए श्री कमल छाजेड़ ने अपनी गीतिका “हर साल टॉडगढ़ में” से लोगों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम के मध्यभाग में भुवनेश्वर से आए श्री कमल सेठिया ने समाँ बांध दिया।
कार्यक्रम के मध्य, साहित्य संस्थान द्वारा श्री मनीष रांका, तेरापंथ युवक परिषद, ब्यावर और श्री कमल छाजेड़ का विशेष सम्मान किया गया।
इससे पूर्व प्रातः श्री तनसुखलाल जी नाहर के कर कमलों से निशुल्क चिकित्सा शिविर का उद्घाटन हुआ। पसिफ़िक इंस्टिट्यूट, उदयपुर के तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में ग्रामीण क्षेत्र के निवासियों ने चिकित्सकीय परामर्श, दवाइयाँ, चश्मे प्राप्त किए। संयोजन सुमित्रा जी कोठारी ने किया।
साथ ही सूर्यास्त पूर्व, नवनिर्मित “स्वर्णागण ग्रंथ पिटकम” का उद्घाटन श्रीमती पुष्पादेवी जी विजयराज जी सा कटारिया के शुभ हाथों से सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के समायोजन में संस्थान के अध्य्क्ष श्री देवराज जैन, संस्थापक भीकमचंद कोठारी “भ्रमर”, उपाध्यक्ष तनसुखलाल नाहर, मंत्री महावीर गेलड़ा, सहमंत्री रमेश मूथा, संयोजकद्वय प्रवीण कोठारी, पुखराज गेलड़ा, समन्वयक मनीष रांका, अरविंद भरसारिया, सहसमन्वयक प्रतीक तलेसरा राहुल बोहरा, महावीर चोपड़ा का विशेष श्रम रहा। कार्यक्रम को आदिनाथ टीवी के माध्यम से देश विदेश के लाखों लोगों ने देखा।