अजमेर। अजमेर क्लब में आज पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनको एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश सहित अजमेर में कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से एकजुट है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार सभी मिलकर संगठन को मजबूत करने का काम करे। उन्होंने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि पूरे देश सहित राजस्थान में कांग्रेस पार्टी मजबूती के साथ खड़ी है। हम सबकी जिम्मेदारी है कि पार्टी हित के लिए एकजुटता के साथ पूरी तरह से समर्पित होकर काम करे। हमारे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व हमारी पार्टी मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता संकल्प लेते हुए भाजपा की जन विरोधी नीतियों और नाकामियों को उजागर करे और जनहित के मुद्दे उठाए।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इससे पूर्व अजमेर क्लब पहुँचने पर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष द्रोपदी कोली, प्रदेश कांग्रेस सचिव कैलाश झालीवाल, शहर कांग्रेस महासचिव पार्षद नौरत गुजर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल व वाहिद मोहम्मद, हेमंत जोधा, सर्वेश पारीक, विजय नागौरा, लक्ष्मी बुंदेल, भंवर सिंह राठौड़, गणेश चौहान, कमल बैरवा, तौफीक खान, निमेश चौहान, आरिफ खान, विकास चौहान, युनुस शेख, भवानी धाबाई, महेंद्र जोधा, चंदन सिंह, दिनेश शर्मा, सुमीत मित्तल, मनीष सेन, अशोक शर्मा, ओमप्रकाश मंडावरा, भरत धोलखेडिया, निर्मल पारीक व विश्वेश पारीक आदि जिला, ब्लॉक, मंडल व वार्ड पदाधिकारियों ने श्री धर्मेंद्र राठौड़ का माल्यार्पण कर व दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया l
