सिन्धू सभा के केन्द्रीय व प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों ने किया सम्बांधन –
गोधरा -1 दिसम्बर- भारतीय सिन्धू सभा गोधरा की ओर से स्वामी शांतिप्रकाश सत्संग हाल में सिन्धू सभा का सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ स्नेह मिलन समारोह व मातृशक्ति की ओर से सिन्धी व्यंजनों की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। समारोह में अलग अलग संस्थाओं की ओर लघु नाटिकाओं का मंचन, आराध्यदेव झूलेलाल के गीत व पंझडा के साथ सिन्धू संस्कृति व भाषा के गीत प्रस्तुत किये गये।
समारोह के शुभारंभ में गोधरा विधायक श्री सी.के. राउलजी ने कहा कि भारतीय सिन्धू सभा समाज के सभी वर्गों के साथ सभ्यता व संस्कृति को जोडने का कार्य कर रही है। सिन्धू दर्शन तीर्थयात्रा का आयोजन हो रहा हे और राज्य सरकार की ओर से तीर्थयात्रियों के लिये सहयोग दिया जा रहा है और मेरी ओर से भी सभी सहयोग मिलता रहेगा। समाज स्वावलंबी है और सभी के साथ मिलकर व्यापार व सेवा कार्य कर रहा है। उन्होने शिक्षा के क्षेत्र में बढावा देने के लिये सहयोग का मार्गदर्शन दिया।
सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेशभाई लखवाणी ने कहा कि संगठन की सक्रिय ईकाईयांे की ओर से सिन्धी भाषा को बढावा देने के लिये सहयोग किया जा रहा है आज गोधरा, हालोल, संतरामपुर, बालासीनोर की ईकाईयों की ओर से सफलतम कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया है। सिन्धू दर्शन तीर्थयात्रा का आयोजन आगामी 5 से 8 जून 2025 को लेह लद्धाख में किया जायेगा जिसमें पूर्व की भांति अधिकतम संख्या में सभी सनातनधर्म प्रेमी सम्मिलित होकर इस यात्रा को सफल बनावें।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व गुजरात प्रभारी महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने कहा कि भारतीय सिन्धू सभा गैर राजनैतिक संगठन है जो कि 29 मार्च 1979 से लगातार समाज के हर वर्ग को जोडकर सिन्धी भाषा, सभ्यता व संस्कृति की सेवा कर रही है। सिन्ध के गौरवमयी इतिहास से युवा वर्ग को जोडना व सिन्ध मिलकर अखण्ड भारत बनाने का संकल्प दोहराना है। पूज्य सिन्धी पंचायत, सन्त महात्मा, ब्राहमण देवता, सामाजिक व धार्मिक संगठनों के सहयोग से राष्ट्रभक्ति की भावना को बढाना है।
प्रदेशाध्यक्ष डॉ. दिलीपभाई पबरेजा ने कहा कि आज के इस आयोजन से युवा कार्यकर्ता व महिला कार्यकर्ताओ ने सराहनीय प्रस्तुतियां दी है और अपने संस्कारों के साथ पोष्टिक आहार की जानकारी दी है। युवा पीढी भाषा का महत्व अवश्य समझेगी व बाल संस्कार शिविरों में ज्ञान लेकर आयोजनों में सहभागिता मिली है।
राष्ट्रीय महिला मंत्री नलिनीबेन ने कहा कि माता ही अपने बच्चों को संस्कारवान बना सकती है और संगठन की ओर से निरंतर बाल संस्कार शिविरों का आयोजन किया जाता है जो प्रत्येक ईकाई की ओर से समाज के सहयोग से हो रहे हैं।
कार्यक्रम में गोधरा समाज प्रमुख मुरलीधर मूलचंदाणी, सभा के प्रदेश मंत्री ईश्वर सेवकाणी, प्रदेशाध्यक्ष महिला अनीताबेन चागराणी, प्रदेश महिला महामंत्री गीताबेन लोहाणा, प्रान्त महामंत्री लीलाराम आहूजा, प्रान्त उपाध्यक्ष पुरषोतमभाई हेमनाणी, जिलाध्यक्ष करणावती कमलेशभाई उदासी, गुजरात युवा प्रभारी शंकरभाई टेकवाणी, युवा प्रान्त अध्यक्ष निखिलभाई खिलवाणी, पण्डित कमलेश शर्मा ने भी अपने विचार प्रकट किये।
कार्यक्रम के शुभारंभ में आराध्यदेव झूलेलाल व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन व गणेश वंदना के साथ किया गया।
स्वागत भाषण मनूभाई भगत व आभार डॉ. भावेश बुधवाणी ने प्रकट किया। मंच का सफल संचालन कनूभाई दासवाणी ने किया।
सिन्धी व्यंजनों की प्रतियोगिता में 48 स्टाल लगाकर प्रतिभागियों ने अपने व्यंजन प्रदर्शन किये गये। चार प्रकार की अलग अलग श्रेणी में व्यंजन सजाये गये। निर्णायक अहमदाबाद से चांदनी पंजवाणी रही।
सांस्कृति कार्यक्रम में मूक बधिर कन्या काजल खुशालाणी ने अपनी प्रस्तुति पर सभी का मनमोह लिया। हालोल से जय झूललाल सांई ग्रुप की कन्याओं ने आराध्यदेव झूलेलाल की महिमा, पल्लव, अखो की महिमा के साथ गीत प्रस्तुत किये जो अति सराहनीय रहा। संगीत व नृत्य गीतों के कार्यक्रम का संयोजन दिया दासवाणी व ज्योति वाधवाणी ने किया। बाल कलाकार दीप नानक दासवाणी व नव्या चन्द्रेश दासवाणी ने मनमोहक प्रस्तुति दी।
नगर पालिका उपाध्यक्ष सुनील लालवाणी, कमेटी अध्यक्ष जीतूभाई सावलाणी, कश्यम मूलचंदाणी, दिनेश सेवाणी, जयपाल ताराणी, वी.टी.लालचंदाणी, होतचंद दमवाणी, समारोह में युवा प्रमुख चिराग राजाई, महिला जिलाध्यक्ष लीनाबेन राजाई, मनोज खुशालाणी, अमर नागदेव, राहुल शेवकाणी, हितेश कटारिया, चन्दा बालवाणी, विजेता शेवकाणी, दादू पदवाणी, अमर हुंदलाणी, दुर्गेश सावलाणी, डॉ. संतोष झामनाणी, डॉ. दिलीप दासाणी, डॉ. अशोक मूलचंदाणी, डॉ. श्यामसुन्दर, भगवानदास उधवाणी, उतमचन्द दासवाणी सहित समाज के प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
ईश्वर सेवकाणी,
मो.9909921367
